ताजा खबर

वाराणसी से फिर शुरू होगी स्पाइसजेट की उड़ान सेवा, 18 अक्टूबर से 5 शहरों के लिए मिलेगी कनेक्टिविटी

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, September 15, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से स्पाइसजेट की उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है। करीब तीन महीने से बंद सेवा 18 अक्टूबर से दोबारा शुरू होगी। विंटर शेड्यूल में एयरलाइन वाराणसी से पांच शहरों के लिए कनेक्टिविटी देगी। इससे पहले यहां से स्पाइसजेट की उड़ानें दिल्ली, मुंबई और पुणे के लिए संचालित होती थीं।

दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते जून में एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई थी। दूसरी तरफ यात्रियों की संख्या कम होने से कंपनी को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा था। इसी वजह से स्पाइसजेट ने वाराणसी से अपनी सभी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी थीं। उस समय समर शेड्यूल के तहत दिल्ली, मुंबई और पुणे के लिए उड़ानें चल रही थीं।

स्पाइसजेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी विंटर शेड्यूल के मुताबिक, वाराणसी से पहली उड़ान 18 अक्टूबर को पुणे के लिए जाएगी। उड़ान संख्या एसजी 526 होगी। इसके अलावा दिल्ली के लिए एसजी 616 और हैदराबाद के लिए एसजी 688 की सीधी उड़ान उपलब्ध होगी। मुंबई और अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को दिल्ली के रास्ते कनेक्टिंग फ्लाइट मिलेगी।

वाराणसी से स्पाइसजेट की आखिरी उड़ान 25 जून को संचालित हुई थी। उस दिन एसजी 505 के जरिए मुंबई के लिए उड़ान भरी गई थी, जिसमें 213 यात्री सवार थे। आने-जाने वाली उड़ानों में कुल 428 यात्रियों ने सफर किया था। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि अक्टूबर में स्पाइसजेट की उड़ानें शुरू होंगी और शेड्यूल कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां यात्री बुकिंग करा सकते हैं। हालांकि उड़ान सेवा शुरू करने को लेकर कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक सूचना या ज्ञापन जारी नहीं किया गया है और जल्द इसके जारी होने की उम्मीद है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.