ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

सेंट जॉन्स स्कूल लेढ़ूपुर में फादर जॉर्ज हेस मेमोरियल साहित्यिक वाद - विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Photo Source :

Posted On:Sunday, September 12, 2021


वाराणसी। सेंट जॉन्स स्कूल लेढ़ूपुर के प्रांगण में वाराणसी परिक्षेत्र के सी.आई.एस.सी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में फादर जॉर्ज हेस मेमोरियल साहित्यिक वाद - विवाद प्रतियोगिता के साथ ही भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सुसाई  राज ने दीप प्रज्वलन कर किया। जिसमें वाराणसी परिक्षेत्र के 11 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग लिया। 

वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय वरिष्ठ वर्ग हेतु कोचिंग संस्थाओं द्वारा विद्यालयी शिक्षण संस्कृति एवं मूल्यों का विनाश तथा कनिष्ठ वर्ग के लिए क्या वर्तमान भारत में गांधी जी के सिद्धांत निराधार हैं? विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

 वाद - विवाद में वरिष्ठ वर्ग में स्थान पक्ष में प्रथम पल्लवी तिवारी (सेंट फ्रांसिस स्कूल, रामनगर) विपक्ष में प्रथम निशा अग्रवाल (सेंट जॉन्स स्कूल, गाजीपुर) वाद - विवाद में कनिष्ठ वर्ग में स्थान पक्ष में प्रथम सौम्या त्रिपाठी (सेंट जॉन्स स्कूल, बीएलडब्ल्यू वाराणसी)  विपक्ष में प्रथम अमृतेष पांडेय (डब्ल्यू. एच. स्मिथ मेमोरियल स्कूल) भाषण प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में स्थान जान्हवी श्रीवास्तव (चिल्ड्रेन कॉलेज स्कूल, आजमगढ़) भाषण प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में स्थान अआसिया साद (सेंट मैरीस स्कूल, भदोही) भाषण प्रतियोगिता में सह-कनिष्ठ वर्ग में स्थान करनप्रीत कौर (सेंट जॉन्स स्कूल, गाजीपुर) रहे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.