ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

कोरोना काल में मलेरिया से बचके, छह माह में 53 मरीज मिले

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 3, 2021

वाराणसी, 3 जून 2021 | जून में मलेरिया रोधी माह मनाया जाएगा। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर हर सप्ताह 2 दिन निशुल्क जांच कराई जाएगी। वहीं, ‘हर रविवार मच्छर पर वार’ कार्यक्रम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस साल छह महीने में मलेरिया के 53 मरीज मिल चुके हैं। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में मलेरिया से बचाव के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है। आशा और एएनएम के माध्यम से जलभराव वाले स्थलों पर कीटनाशक का छिड़काव कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जलभराव, कूलर में जमा पानी, टैंक और गमले की सफाई को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी शरद चंद पांडे ने बताया कि जनवरी से अब तक 9800 ब्लड स्लाइड बनाकर जांच हुई। 53 मलेरिया के मरीज मिल चुके हैं। ज्यादातर मरीज शहरी क्षेत्र के हैं और सभी का उपचार भी हो गया है। मलेरिया पीड़ित व्यक्ति को ज्यादा देर तक बुखार आता है। 10 से 12 दिन तक इसका प्रभाव रह सकता है
 
मलेरिया के लक्षण
तेज बुखार के साथ ठंड लगना।
उल्टी, दस्त, तेज पसीना आना।
शरीर का तापमान 100 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहना
सिरदर्द, शरीर में जलन।
शरीर में कमजोरी महसूस होना
 
ऐसे करे बचाव
आसपास व घरों में साफ-सफाई रखें।
कूलर के पानी की सप्ताह में एक बार सफाई करें
पूरी आस्तीन के कपड़े पहनना
पुराने बर्तनों, टायरों एवं खाली गमलों में पानी जमा न होने दें।
सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करना।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.