ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के सनातन धर्म वक्फ बोर्ड की मांग से बिल्कुल सहमत नहीं- स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती

Photo Source :

Posted On:Friday, February 17, 2023

वाराणसी। भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहती है।अभी हाल ही में उन्होंने एक बयान देते हुए मीडिया से कहा था कि देश में सनातन बोर्ड होना चाहिए। उनके इस बयान का पलटावार करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि अखिल भारतीय संघ समिति साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के सनातन धर्म वक्फ बोर्ड की मांग से बिल्कुल सहमत नहीं है। बीते अक्टूबर महीने में जब देशभर के संत दिल्ली में बैठे थे तो हमने यह निर्णय लिया कि भारतीय संविधान में समानता के मूल अधिकार का हनन करने वाला कोई भी कानून हिंदू समाज स्वीकार नहीं करेगा।


उन्होंने आगे कहा कि जहां तक वक्फ 1995 की बात है यह तो देश भर में फैली हुई 1 लाख 8 हजार प्रॉपर्टी जो रेल और रक्षा मंत्रालय के बाद सर्वाधिक जमीन है वक्फ बोर्डों के पास है उन्हें यह साबित करना पड़ेगा, उनको जिसने दान दिया वह दान देने का अधिकारी था कि नहीं। इसीलिए हमें किसी वक्फ बोर्ड की कतई आवश्यकता नहीं है।

स्वामी जी ने कहा हम तो यह चाहते हैं कि इस देश में और असमानता के संबंधित जो भी कानून है, जो इस देश की भू संपदा पर कब्जा करते हैं ऐसे सारे कानून रद्द होने चाहिए।

बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि देश में सनातन बोर्ड भी होना चाहिए ? इसे लेकर उन्होंने कहा ज़रूर देश में सनातन बोर्ड होना चाहिए। वक्फ बोर्ड है,पहले से बना दिया गया है। सनातन धर्म के लिए जीती हूँ, हमारा देश हिन्दू राष्ट्र बनेगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.