ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

वाराणसी: ब्लॉक की सरकार को शपथ ग्रहण का इंतजार खत्म, शासन की ओर से आया कार्यक्रम

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 17, 2021

वाराणसी, 17 जुलाई 2021 | ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण 20 जुलाई को कराया जाएगा। शासन ने शुक्रवार की देर रात इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी कर दिया है। वाराणसी के आठ ब्लॉकों में शपथ ग्रहण में उप जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
 
 
वाराणसी में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की कुल संख्या एक हजार सात है। इसमें चोलापुर ब्लॉक में 119,  पिंडरा में 138, बड़ागांव में 116, सेवापुरी में 119, आराजीलाइन में 181, काशी विद्यापीठ में 119, हरहुआ में 100 और चिरईगांव में 115 क्षेत्र पंचायत सदस्य शपथ लेंगे।
 
 
इसके साथ ही काशी विद्यापीठ ब्लॉक में रेनू पटेल, चिरईगांव में अभिषेक सिंह, चोलापुर में लक्ष्मीना कनौजिया, पिंडरा में धर्मेंद्र विश्वकर्मा, सेवापुरी में रीना कुमारी, हरहुआ में विनोद कुमार उपाध्याय, आराजी लाइंस में नगीना देवी और बड़ागांव में नूतन सिंह ब्लॉक प्रमुख के रूप में शपथ लेंगी।
 
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि आठों ब्लॉक में अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। शनिवार को इसकी रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी। ब्लॉक की पहली बैठक भी शपथ ग्रहण के बाद कराई जाएगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.