ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

वाराणसी में कोरोना मरीजों को भटकने की जरूरत नहीं, एक हजार से ज्यादा बेड खाली

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 15, 2021

वाराणसी,15 मई। वाराणसी में हर दिन मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। वहीं, एक्टिव मरीज भी कम हो रहे हैं, जिससे की कोविड अस्पतालो में हर दिन अब खाली होने वाले बेड की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। सरकारी-निजी मिलाकर कुल 60 कोविड अस्पतालों में 1046 बेड  खाली हैं। अब जरूरत पड़ने पर मरीजों के परिजनों को भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। इसमें 8 सरकारी अस्पतालों के 1033 बेड में जहां 341 बेड खाली पड़े हैं। वहीं निजी अस्पतालों में भी 1421 बेड में से 705 बेड खाली हैं।
 
राहत की बात यह है कि इसमे सबसे ज्यादा लेवल दो यानी ऑक्सीजन वाले 812 बेड और लेवल तीन यानी आईसीयू और वेंटिलेटर वाले 234 बेड शामिल हैं। इससे गंभीर मरीजों को भर्ती होने में राहत मिलेगी। उधर शनिवार सुबह 4686 सैंपल की रिपोर्ट में 295 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि भी हुई है। अब कुल 77332 मरीजों में 69741 के डिस्चार्ज, 679 की मौत के बाद 6912 एक्टिव मरीज हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.