ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

वाराणसी: सीएम योगी का भी आदेश नहीं मानते बनारस के अफसर, सपा के विधान परिषद सदस्य ने लगाया आरोप

Photo Source :

Posted On:Monday, June 28, 2021

वाराणसी, 28 जून 2021 | समाजवादी पार्टी के  विधान परिषद सदस्य शतरूद्र प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आदेश बनारस के अफसर नहीं मानते हैं। सपा एमएलसी ने सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर  कहा कि पिछले दिनों वाराणसी दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने बनारस के अफसरों से कहा था कि जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करें।
 
 
इसके आधार पर वाराणसी के विकास की कार्ययोजना तैयार करें। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। ना तो वर्चुअल बैठक कराई गई। न ही किसी जनप्रतिनिधि से संवाद किया गया। एमएलसी ने बनारस के अफसरों से कहा कि हफ्ते या महीने में एक बार जनप्रतिनिधियों से संवाद करें।
 
 
उन्होंने कहा कि वाराणसी की किसी भी योजना चाहे वह स्मार्ट सिटी की हो या फिर सिटी डेवलपमेंट प्लान। उससे हर जनप्रतिनिधि अनजान है। जनप्रतिनिधियों से मशविरा किए बगैर यहां विकास थोपा जा रहा है। पुलिस वाले तो अपने महानिदेशक का ही आदेश नही मानते हैं। पुलिस महानिदेशक के निर्देश के बाद भी कानून व्यवस्था के मद्देनजर किसी जनप्रतिनिधि से संवाद नहीं किया गया।
 
शतरूद्र प्रकाश ने कहा कि पिछले दो महीने में शहर के अंदर महिलाओं  से चेन स्नेचिंग  हुई है। लेकिन पुलिस कमिश्नर ने जनप्रतिनिधियों के साथ न तो गोष्ठी की और न ही विचार विमर्श किया । हत्या , हत्या के प्रयास के बाबत लिखाए गए अनेक मामलों में मनमानी विवेचना की गई। अनेक निर्दोषों के नाम लिखाए गए। किन्तु ध्यान दिलाने के बावजूद कुछ कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस मित्र की घोषणा सिर्फ कागजों और जबान पर ही है व्यवहार में नहीं है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.