ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

कुलपति सुधीर कुमार जैन: 3 हजार छात्रों को 25-25 हजार रुपए की देंगे स्कॉलरशिप।

Photo Source :

Posted On:Friday, February 4, 2022

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के कुलपति (VC) सुधीर कुमार जैन ने विश्वविद्यालय के 106वें स्थापना दिवस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि BHU की सफलता केवल छात्र, प्रोफेसर और स्टाफ से ही नहीं होगी। बल्कि पूर्व छात्रों का इसमें बहुत बड़ा रोल है। महामना ने एक करोड़ रुपए की मांग की थी, बैंक का नाम और डिटेल भी दिया। BHU की स्थापना फिलेंथ्रॉपी से हुई है।

जब तक हम उस परंपरा को आगे नहीं बढ़ाएंगे तब तक मालवीय जी के प्रति समर्पित नहीं होंगे। मेरे पास 70 हजार एनुमुनाई के इमेल एड्रेस हैं। हमारे साथियों ने बहुत कम समय में उनसे संपर्क साधा है। देश-विदेश के एलुमुनाई अब हमसे जुड़ रहे हैं। महामना ने अपने और एजुकेशन के वेलविशर्स से धन की मांग की थी। उस समय कोई एलुमुनाई नहीं था।

VC ने कहा कि हम विश्वविद्यालय के 3 हजार छात्रों को 25-25 हजार रुपए की स्कॉलरशिप देंगे। इस स्कॉलरशिप फंड के लिए कुल 150 करोड़ रुपए जुटाने हैं। अभी पहला फंड पांच लाख रुपए का आया है जो कि BHU से जुड़े नहीं हैं। कुलपति प्रो. जैन ने बताया कि पैसा देने वाले मुंबई में रहते हैं, मगर वह वाराणसी के रहने वाले हैं। प्रो. जैन ने कहा कि इसके अलावा फंड देने वालों के अनुसार दुनिया के ख्यात विशेषज्ञों को चेयर प्रोफेसर बनाया जाएगा। यह एक तरह का सम्मान है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.