ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

प्रधानमंत्री के स्वागत मे सजा बरेका, रात्री भोजन का लिया आनंद आज करेंगे मुख्यमंत्रियों संग बैठक

Photo Source :

Posted On:Tuesday, December 14, 2021

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने काशी दैरे के दूसरे दिन 14 दिसंबर सुबह लगभग साढ़े नौ बजे भाजपा संगठन के काशी वाराणसी महानगर व जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बरेका प्रशासनिक भवन में 10 बजे मुख्यमंत्रियों के साथ सम्मेलन किया जाएगा। यह सम्मेलन चार घंटे तक चलेगा।

इसमें असम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों के कार्यों और योजनाओं का प्रजेंटेशन देंगे। बैठक में उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। सम्मलेन में सभी मुख्यमंत्री अपने राज्यों के कार्यो और योजनाओं का प्रेजेंटेशन देंगे। दोपहर में लगभग 2.30 बजे सम्मेलन से निकलने के बाद, प्रधानमंत्री तकरीबन 3 बजे स्वर्वेद मन्दिर जाएंगे।

प्रधानमंत्री के स्वागत मे सजा बरेका:-
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के प्रवास से प्रत्येक बेरका कर्मचारी अभिभूत व अत्यंत प्रसन्न है। बरेका के कर्मचारी व उनके परिवार जनों ने संपूर्ण बरेका परिसर के साथ-साथ अपने घरों को दीपों से सुसज्जित कर दिया।

रंगबिरंगे झालरों से सुसज्जित हुआ पूरा परिसर:-
आजादी का अमृत महोत्‍सव मना रहा बनारस रेल इंजन कारखाना ने मुख्‍य प्रवेश द्वार, आर.पी.एफ. बैरक, सिनेमा हॉल, प्रशासन भवन, प्राविधिक प्रशिक्षण केन्‍द्र, कुन्‍दन, अधिकारी क्‍लब, सूर्य सरोवर तथा परिसर स्थित पेड़ो को फसाड विद्युत ला‍इटिंग द्वारा बेहद ही आकर्षक ढंग से सजाया है, जिससे सम्‍पूर्ण बरेका में उत्साह पूर्ण माहौल बना हुआ है।

सतरंगी सजावट न केवल बरेका वासियों को आकर्षित कर रहा है बल्कि आस-पास के लोगों को भी लुभा रहा है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.