ताजा खबर

रास्ता बंद होने से परेशान महिला ने दी जान, 14 घंटे से घर के बाहर रखा शव; समाधान की मांग पर अड़े परिजन

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, August 27, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: बड़ागांव थाना क्षेत्र के अहरक गांव में रास्ते के विवाद से परेशान एक महिला ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि जमीन पर कब्जे और घर से निकलने के रास्ते को लेकर महिला कई दिनों से अधिकारियों के चक्कर लगा रही थी। बताया जा रहा है कि उसने अधिकारियों के सामने अपनी परेशानी रखने के साथ आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन उसकी शिकायत का समाधान नहीं हुआ।

परिजनों के मुताबिक, समस्या का हल नहीं निकलने से महिला काफी परेशान थी। बुधवार रात उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते रास्ते का विवाद सुलझा दिया जाता तो शायद यह नौबत नहीं आती।

मामला यहीं नहीं रुका। परिजनों का आरोप है कि गांव से बाहर शव ले जाने का रास्ता भी बंद है। इसके चलते महिला का शव करीब 14 घंटे से घर के बाहर रखा हुआ है। परिवार ने साफ कर दिया है कि जब तक रास्ते को लेकर विवाद का समाधान नहीं होता, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिवार को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारी अंतिम संस्कार कराने की कोशिश में जुटे हैं। वहीं, परिजन पहले रास्ते की समस्या का स्थायी समाधान चाहते हैं। अब प्रशासन के सामने विवाद सुलझाने के साथ परिवार को अंतिम संस्कार के लिए मनाने की चुनौती है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.