ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

मुंबई इंडियंस ने केकेआर के सामने रखा 153 रनों का लक्ष्य,आंद्रे रसल ने झटके 5 विकेट

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 14, 2021

चेन्नई,13 अप्रैल । मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के पांचवें मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स के सामने 153 रनों का लक्ष्य रखा है। मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 152 रनों पर सिमट गई। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 56 और कप्तान रोहित शर्मा ने 43 रन बनाए। वहीं, केकेआर की तरफ से आंद्रे रसल ने केवल दो ओवरों में 5 विकेट झटके। 

 
 इस मुकाबले में केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। मुंबई की शुरुआत खराब रही और केवल 10 रनों के कुल स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती ने 2 रन के स्कोर पर राहुल त्रिपाठी के हाथों डिकॉक को कैच करवा टीम को पहला झटका दिया
 
 फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने आते ही मोर्चा संभाल लिया और दनदना शॉट लगाते हुए महज 33 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान 6 चौके जमाए जबकि 2 छक्का भी लगाया। 86 के कुल स्कोर पर सूर्यकुमार 56 रन बनाकर शाकिब अल हसन की गेंद पर शुभमन गिल को कैच दे बैठे। 
 
 सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद मुंबई के बल्लेबाज एक के बाद एक आते गए और पवेलियन लौटते गए। रही सही कसर रसल ने पूरी कर दी। उन्होंने 18वें ओवर में 2 विकेट लिए फिर इसके बाद 20वें ओवर में 3 विकेट लेकर मुंबई की पारी 152 रनों पर समेट दी। केकेआर की तरफ से रसल ने 5,पैट कमिन्स ने दो,वरुण चक्रवर्ती, शाकिब अल हसन और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट लिया। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.