ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

आईपीएल में सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बने जॉनी बेयरस्टो

Photo Source :

Posted On:Monday, April 26, 2021

चेन्नई, 26 अप्रैल। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए।

बेयरस्टो ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में यह उपलब्धि हासिल की जब उन्होंने केवल 18 गेंदों पर 38 रन की तूफानी पारी खेली। अंग्रेज बल्लेबाज ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए 26 पारियां लीं।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शॉन मार्श अभी भी सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 21 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज लेंडल सिमंस (23 पारी) इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं जबकि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडन (25 पारी) तीसरे स्थान पर हैं।

बता दें कि रविवार रात खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर में शिकस्त दी। दिल्ली ने पृथ्वी शॉ के 53 रनों की बदौलत 4 विकेट पर 159 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद ने केन विलियमसन के नाबाद 66 रनों के दम पर 7 विकेट खोकर इतने ही रन बनाए। अब मैच सुपर ओवर में था। जहां हैदराबाद ने बिना किसी विकेट के नुकसान पर7 रन बनाते हुए 8 रन का लक्ष्य रखा। दिल्ली ने आखिरी गेंद पर 8 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.