ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

आरसीबी का नेतृत्व करने से कोहली को अंतरराष्ट्रीय करियर में काफी मदद मिली है :अजीत अगरकर

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 22, 2021

मुंबई, 22 अप्रैल। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर का मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) जैसी हाई-प्रोफाइल फ्रैंचाइज़ी का नेतृत्व करने से विराट कोहली को उनके अंतरराष्ट्रीय करियर में भी काफी मदद मिली है।

कोहली 2013 से आरसीबी का नेतृत्व कर रहे हैं,हालांकि उनकी टीम ने अभी तक आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। आईपीएल में कोहली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2016 में आया जब उनकी टीम फाइनल में पहुंची और उन्होंने उस सत्र में 900 से अधिक रन भी बनाए।

खेल चैनल स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में अगरकर ने कहा, "हमने देखा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली ने कितनी तेज प्रगति की है। इसलिए, जब आप वहां अच्छा करते हैं, तो आप पहले से ही आश्वस्त होते हैं, लेकिन आईपीएल जैसी एक बड़ी लीग में एक फ्रेंचाइजी का कप्तान होने और उसके अनुरूप प्रदर्शन के लिए आप हर दिन दबाव में रहते हैं।"

उन्होंने आगे कहा,"जब आप रन बनाते रहते हैं, तो आप जानते हैं कि आप अपने खेल में कितने सहज हैं। मुझे लगता है कि कप्तान होने और निश्चित रूप से रन बनाने से उन्हें अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में भी मदद मिली है। आईपीएल ने उनके करियर पर बहुत बड़ा प्रभाव डाला है।"

आरसीबी फिलहाल 3 मैचों में 6 अंकों के साथ आईपीएल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन करने ग्लेन मैक्सवेल ने इस सीजन में आरसीबी के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है और तीन मैचों में 176 रन बनाए हैं।
आरसीबी की टीम वानखेड़े स्टेडियम में आज शाम अपने अगले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.