ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना वायरस से संक्रमित, ऑक्सीजन स्तर स्थिर

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 21, 2021

रांची,21 अप्रैल ।  पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। रांची के पल्स सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में धोनी के माता-पिता का इलाज चल रहा है।

अस्पताल ने एक बयान में कहा, "क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के माता-पिता का कोविड-19 टेस्ट सकारात्मक आने के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया है। उनका ऑक्सीजन स्तर स्थिर है।"
बता दें कि धोनी वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का नेतृत्व कर रहे हैं। सीएसके की टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने मैच खेल रही है। अपने अगले दो मैचों के पूरा होने के बाद, टीम टूर्नामेंट के अगले चरण के लिए दिल्ली चली जाएगी।

सीएसके ने अब तक खेले गए तीन मैचों में से दो मैचों में जीत हासिल की है और आज शाम टीम का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।
बता दें कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड सरकार ने मंगलवार को 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक राज्य में लॉकडाउन लगा दिया है।
लॉकडाउन के दौरान, आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। धार्मिक स्थल खुले रहेंगे लेकिन श्रद्धालुओं का जमावड़ा नहीं होने दिया जाएगा। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान कृषि, निर्माण, औद्योगिक और खनन गतिविधियों की अनुमति होगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.