ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश - तीसरा वनडे - लाइव स्कोर अपडेट 97 रन सेआखिरी वनडे जीतकर श्रीलंका ने कमाया वर्ल्ड सुपर लीग का पहला पॉइंट हालांकि सीरीज रही बांग्लादेश के नाम

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 29, 2021

ढाका, 29 मई - श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच ढाका में खेली गई तीन वनडे मैचों की सीरीज बांग्लादेश ने 2-1 से अपने नाम कर ली है। आखिरी वनडे में श्रीलंका ने बढ़िया कम बैक करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम को महज 189 रन में ही ऑल आउट कर दिया था। यह मैच श्रीलंका ने 97 रन से अपने नाम की थी।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर सबसे पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 286 रन बनाए थे। टीम के कप्तान कुसल परेरा ने सर्वाधिक 120 रन की पारी खेली थी। धनंजय डिसिल्वा ने 55 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 286 तक पहुंचाया था। बांग्लादेश की ओर से सर्वाधिक चार विकेट तस्कीन अहमद ने लिए थे।
हालांकि 287 रन का पीछा करने मैदान में उतरी हुई बांग्लादेश की शुरुआत काफी बुरी रही थी। शुरुआत से ही बांग्लादेश क्रिकेट टीम का कोई भी खिलाड़ी लंबी पारी नहीं खेल पा रहा था। मिडिल ऑर्डर में आए मोज़ाडेक हुसैन ने 51 रनों की पारी खेली थी। जिसमें उन्होंने 72 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 1 छक्के लगाए थे। मोहम्मद दुल्हाने भी टीम के लिए 53 रन का योगदान दिया। उन्होंने 63 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाया था। मुशफिकुर रहीम ने पिछले मैच में सेंचुरी बनाई थी लेकिन वह इस मैच में केवल 28 रन बना पाए थे। अफिफ हुसैन 16 रनों की जबकि तमीम इकबाल 17 रनों की पारी खेलकर आउट हुए थे। इन खिलाड़ियों के अलावा टीम का कोई भी खिलाड़ी 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया था।
श्रीलंका की ओर से दुशमंता चमीरा ने वेधक बोलिंग का प्रदर्शन करते हुए 9 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट चटकाए। यह उनका पहला 5 विकेट का पंजा था। 1.80 की इकोनामी रेट से उन्होंने गेंदबाजी की थी और एक मैडन ओवर भी डाला था। वनिन्दुं हसनरंगा और रमेश मेन्डिस को दो विकेट मिले थे जबकि बिनुरा फर्नांडो को 1 विकेट प्राप्त हुई थी। श्रीलंका ने आखिरी मैच 57 रन के बड़े मार्जिन से जीतकर वर्ल्ड सुपर लीग का पहला पॉइंट कमाया है।



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.