ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

जाली सोशल मीडिया एकाउंट्स पर रोक लगाने के मक़सद से भारत सरकार ने छेड़ी मुहीम

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 8, 2021

जाली  सोशल  मीडिया  एकाउंट्स  पर  रोक  लगाने  के मक़सद  से भारत  सरकार  ने  छेड़ी मुहीम

मुंबई, ०७ जुलाई, २०२१

दुनियाभर में फेक सोशल मीडिया अकाउंट्स के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। व्हाट्स  ऍप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई फेक अकाउंट एक्टिव हैं। ऐसे में आपके अकाउंट की गोपनीयता बनाए रखने के लिए भारत सरकार ने एक अहम घोषणा की है।

दरअसल, सरकार ऐसे फेक अकाउंट्स पर नए IT नियमों के तहत लगाम लगाने की कोशिश कर रही हैं। भारत सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों को कहा है कि फेक अकाउंट को लेकर नोटिस मिलने पर 24 घंटे के अंदर वो अकाउंट को डिलीट कर दिया जाए।

अगर कोई व्यक्ति किसी भी सेलेब्रिटी जैसे खिलाड़ी, मूवी एक्टर्स, फीमेल सेलेब्रिटी, नेता आदि की फेक प्रोफाइल बनाकर उसमें उनकी फोटोज या स्टोरी का इस्तेमाल कर अपने फॉलोवर्स बढ़ाना चाहेगा तो उसके अकाउंट को 24 घंटों के अंदर हटा दिया जाएगा। अगर कोई सेलेब्रिटी उनके नाम से चलाए जा रहे फेक अकाउंट के बारे में उस प्लेटफॉर्म पर शिकायत करेंगे तो भी कंपनी को उस फेक अकाउंट को हटाना पड़ेगा।

ऐसे में अब अगर कोई यूजर किसी दूसरे नाम से फेक अकाउंट बनाता है तो ये खबर उसके लिए खतरे की घंटी की तरह है। फेक अकाउंट कई कारणों से बनाए जा सकते हैं और इनमें कुछ अकाउंट किसी  तरह  का  क्राइम  अथवा आतंकवादी गतिविधियों के लिए भी बनाए जाते हैं।

सूत्रों  के अनुसार IT नियम के लागू होते ही ये भी प्रोविजन अब अप्लाई हो गया है। यूजर के नोटिफिकेशन पर उन्हें एक दिन के अंदर एक्शन लेना होगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.