ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

पाकिस्तान: अल्पसंख्यको पर हमला जारी,अब तक 4 हिंदू पत्रकार मारे गए

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 3, 2022

Pakistan, 3 Feb (News Helpline)     पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा और अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में सिंध में एक हिंदू बिजनसमैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं पेशावर में ईसाई पादरी को गोलियों से भून दिया गया। सतन लाल नाम का कारोबारी एक आटा फैक्ट्री का उद्घाटन करने पहुंचा था। वहीं उसपर गोलीबोरी हो गई। 
 
पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अकसर घेरा जाता रहा है। खासतौर पर भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद और अल्पसंख्यकों का मुद्दा उठाता रहता है। पाक लगातार इन बातों से इनकार करता रहा है लेकिन आंकड़े झूठ नहीं बोलते। 
 
मार्च 2021 को पाकिस्तान में एक हिंदू परिवार की हत्या हो गई थी। एक ही परिवार के पांच लोगों को मार दिया गया था। गला काटकर उनकी हत्या की गई थी।
 
नवंबर 2021 में 11 साल के हिंदू लड़के के साथ दुर्व्यवहार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। यह घटना सिंध प्रांत की है। यहां के थानेदार ने कहा कि दुर्व्यवहार से पहले ही लड़के की मौत हो चुकी थी। 
 
जनवरी 2022 में पेशावर में एक पादरी को गोली मार दी गई। इसके साथ ही कई अन्य पादरी भी घायल हो गए।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.