ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

पाकिस्तान: PUBG खेलने से मना किया तो माँ भाई और बहन की गोली मारकर कर दी हत्या

Photo Source :

Posted On:Saturday, January 29, 2022

Pakistan, 29 Jan (News Helpline)     चर्चित ऑनलाइन गेम PUBG खेलते-खेलते एक नाबालिग लड़के ने अपने परिवार वालों को गोली मार दी। लड़के ने अपनी मां और भाई-बहनों को गोली मारी है। 14 साल के इस लड़के ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि वो PUBG खेलते-खेलते इस गेम के प्रभाव में आ गया था। घटना पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र की है।पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा है कि 45 साल की स्वास्थ्य वर्कर नाहिद मुबारक की डेड बॉडी पिछले हफ्ते मिली थी। उनके साथ उनके 22 साल के बेटे तैमूर और 17 तथा 11 साल की दो बेटियों का शव लाहौर के कान्हा इलाके में मिली थी। महिला का नाबालिग बच्चा जिंदा मिला था।

बयान में कहा गया है कि लड़के को PUBG (PlayerUnknown's Battlegrounds) खेलने की आदत थी। उसने पुलिस के सामने कबूल किया है कि इसी गेम के प्रभाव में आकर उसने अपनी मां और भाई-बहनों की हत्या कर दी। यह नाबालिग कई घंटों तक गेम खेलता था लिहाजा जांच में पाया गया है कि उसे कुछ  मनोवैज्ञानिक समस्याएं भी हैं।
 
पुलिस ने कहा कि नाहिद की तलाक हो चुकी थी। वो अक्सर अपने बेटे को पढ़ाई नहीं करने और ज्यादातर समय PUBG खेलते रहने के लिए मना किया करती थी। घटना के दिन महिला ने लड़के को उसकी इस आदत के लिए डांटा था। इसके बाद लड़के ने आलमारी में रखी मां की पिस्टल निकाल ली और उन्हें रात के वक्त गोली मार दी। इसके बाद उसने अपने भाई-बहनों को गोली मार दी। उस वक्त नाबालिग लड़के के भाई-बहन सो रहे थे।
 
अगली सुबह लड़के ने खुद शोर मचाना शुरू किया और फिर पड़ोसियों ने पुलिस को वहां बुलाया। उस वक्त लड़के ने पुलिस को बताया कि वो घर की छत पर था और उसे नहीं मालूम कि यह हत्याएं किसने की हैं। बताया जा रहा है कि यह लाइसेंसी हथियार नाहिद ने अपने परिवार की सुरक्षा के लिए ली थी। पुलिस के मुताबिक लड़के ने यह पिस्टल नाले में फेंक दी थी। लड़के का कपड़ा बरामद किया गया है जिसपर खून के दाग लगे हैं।
     
'Dawn Newspaper' की एक रिपोर्ट के मुताबिक लाहौर में ऑनलाइन गेम से जुड़ा यह तीसरा अपराध है। इस तरह का सबसे पहला मामला साल 2020 में सामने आया था। उसके बाद यहां पुलिस ने जिंदगी बचाने के लिए इस गेम पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। पिछले दो सालों में तीन युवाओं ने इस गेम से प्रभावित होकर सुसाइड कर ली। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इन आत्महत्याओं के पीछे PUBG ही वजह थी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.