ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

नॉर्थ कोरिया में 2 स्टूडेंट्स को कोरियन ड्रामा देखने पर सजा-ए-मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, December 6, 2022

मुंबई, 06 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नॉर्थ कोरिया से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। हाई स्कूल में पढ़ने वाले दो स्टूडेंट्स को सजा-ए-मौत दी गई है। इनकी गलती सिर्फ इतनी थी कि इन दोनों ने साउथ कोरिया में बना शो देख लिया था। रेडियो फ्री एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों स्टूडेंट्स की उम्र 15-16 साल थी। उन्हें सरेआम भीड़ के सामने गोली मार दी गई। दरअसल, नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के बीच तनातनी रहती है। इसके चलते नॉर्थ कोरिया के लोग साउथ कोरिया में बने शो और फिल्में नहीं देख सकते हैं।

कोरियाई मीडिया का हवाला देते हुए ब्रिटिश अखबार 'द इंडिपेंडेंट' ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, ये घटना अक्टूबर की है, लेकिन अब सामने आई है। एक चश्मदीद ने बताया कि उन्हें सजा देखने के लिए मजबूर किया गया। चश्मदीद ने कहा, राष्ट्रपति किम जोंग उन के अधिकारियों ने हेसन शहर में रहने वाले लोगों को एक खाली मैदान में जमा होने के लिए कहा गया। यहां कुछ अधिकारियों ने स्टूडेंट्स को भीड़ के सामने मौत की सजा सुनाई और उन्हें गोली मार दी। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.