ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कोविड टीके की एक डोज सुरक्षा के साथ ट्रांसमिशन का खतरा करती है कम

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 29, 2021

लंदन, 29 अप्रैल । कोविड वैक्सीन की एक डोज सुरक्षा के साथ संचरण (ट्रांसमिशन) के खतरे को भी कम करती है। यह खुलासा इंग्लैंड की जन स्वास्थ्य सेवा (पीएचई) के रिपोर्ट में हुआ है।
रिपोर्ट के अनुसार कोविड वैक्सीन की एक डोज भी बहुत काम की है। इससे कोविड वायरस के संचरण (ट्रांसमिशन) का खतरा आधा हो जाता है।  
ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका और फाइजर-बायोएनटेक ने यह जानकारी बुधवार को दी है।  जिसमें वैक्सीन की सिंगल डोज कोरोना वायरस के संचरण के खतरे को आधा कर देती है।
एनएचएस के टीकाकरण कार्यक्रम के तहत एक टीका लगवाने के तीन हफ्तों के अंदर संक्रमित हो गए थे उनसे टीका नहीं लेने वाले लोगों के संक्रमित होने की आशंका 38 से 49 फीसद के बीच कम रही।
रिपोर्ट में पाया  गया कि टीकाकरण के 14 दिन बाद लोगों में कोरोना से सुरक्षा देखी गई और उम्र और संपर्कों का इस संरक्षण पर कोई असर नहीं दिखा।

स्वास्थ्य मंत्री हैनकॉक ने कहा- टीके की एक खुराक खतरे को 50 फीसद तक कम कर देती है। यह इस बात को फिर से प्रमाणित करता है कि टीका आपको और आपके आसपास रहने वालों को बचाता है। जब भी आपको टीका लगवाने के लिए फोन आए, टीका जरूर लगवाएं।
बुधवार को सामने आए इस नए अध्ययन की अभी विशेषज्ञों द्वारा पूरी समीक्षा किया जानी बाकी है। इस अध्ययन के दौरान 24,000 घरों के 57,000 से ज्यादा लोगों से संपर्क किया गया। इन घरों में कोरोना का कम से कम एक पुष्ट मरीज था, जिसे टीके की एक खुराक दी जा चुकी थी, इन लोगों की तुलना टीका नहीं लगवाने वाले करीब 10 लाख लोगों से की गई।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.