ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

कनाडा ने यूक्रेन पर उठाए गए कदम के लिए रूस पर लगाए प्रतिबंध

Photo Source :

Posted On:Wednesday, February 23, 2022

Canada, 23 Feb (News Helpline)     कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने मंगलवार को रूस के खिलाफ कई प्रतिबंध लगाए हैं। दरअसल, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन के डोनेट्स्क और लुहान्स्क के अलगाववादी क्षेत्रों के लिए 'स्वतंत्रता' की घोषणा के बाद मास्को के खिलाफ यह कड़ी कार्रवाई की गयी है।
 
ट्रूडो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रतिबंधों की घोषणा के बाद ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "यूक्रेन में रूस की अवैध कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला है - और दुनिया भर में शांति के लिए खतरा है।  कोई गलती न करें: यह एक संप्रभु राज्य का एक और आक्रमण है।  सहयोगियों और भागीदारों के साथ कॉर्डिनशन में, कनाडा पहले राउंड के आर्थिक प्रतिबंधों का जवाब दे रहा है।"
 
नीचे पढ़े फैसले से जुड़ी जरूरी बातें:
 
(1.) प्रतिबंध को स्पेशल इकनोमिक मैसर्स (रूस)  रेगुलेशन और  स्पेशल इकनोमिक मैसर्स (यूक्रेन)  रेगुलेशन के तहत लगाया गया है.
 
(2.) ये डूमा के रूसी प्रांत पर लागू होंगे, जिसने डोनेट्स्क और लुहान्स्क की आजादी की मान्यता के लिए अपना वोट दिया है।
 
(3.) इन रेगुलेशन के तहत, डोनेट्स्क और लुहान्स्क में उन क्षेत्रों पर एक व्यवहार प्रतिबंध लगाया जाएगा, जो यूक्रेनी सरकार द्वारा नियंत्रित नहीं हैं। इसका मतलब है कि कनाडाई नागरिक ऐसे क्षेत्रों में किसी तरह के लेनदेन में शामिल नहीं होंगे।
 
(4.) कर्ब रूसी सोवेरीगन डेब्ट में डायरेक्ट और इनडाइरेक्ट लेनदेन को बैन करेगा।
 
(5.) ये दो रूसी वित्तीय संस्थानों पर मॉस्को की 'आक्रामक कार्रवाइयों को आगे बढ़ाने' की क्षमता में रोकने पर काम करेगा।
 
(6.) इसके अलावा, ओटावा उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के साथ अपने सशस्त्र बलों के अतिरिक्त 460 कर्मियों को तैनात करेगा।
 
(7.) साथ ही, जरूरत होने पर कनाडा के सशस्त्र बलों की सभी शाखाओं के और 3400 सदस्यों को सैन्य गठबंधन के साथ तैनात करेगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.