ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

जॉर्ज फ्लॉयड हत्या मामले में डेरिक चौविन दोषी

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 21, 2021

वॉशिंगटन, 21 अप्रैल । अमिरिकी राज्य मिनेसोटा के मिनियापोलिस शहर पुलिस के पूर्व अधिकारी डेरिक चौविन को अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लायड की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया है। हेनपिन काउंटी की एक अदालत ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया। चौविन को इस हत्या के मुकदमे के सभी तीन आरोपों में दोषी ठहराया गया है। जज पीटर काउंटी ने सर्वसम्मति से लिये गए फैसले को पढ़ा। 
जॉर्ज फ्लायड के भाई ने मीडिया से कहा कि अमेरिका में अश्वेत लोगों के साथ सैकड़ों वर्ष से अत्याचार हो रहा है। हमें इस मामले में जीत चाहिए थी और यह बहुत ही जरूरी था। उन्होंने कहा कि अब हम खुलकर सांस ले सकते हैं।

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि उन्हें इस फैसले से राहत मिली है। कोर्ट का यह फैसला न्याय की तरफ एक बड़ा कदम है। उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि यह अमेरिका में न्याय का दिन है। यह एक ऐतिहासिक निर्णय है।
उल्लेखनीय है कि 46 वर्षीय जॉर्ज फ्लॉयड की मौत 25 मई 2020 को हुई थी। जॉर्ज फ्लॉयड सिगरेट खरीदने के लिए दुकान में गए थे, लेकिन दुकान के कर्मचारी ने यह कहते हुए पुलिस को बुला लिया कि जॉर्ज फ्लॉयड ने 20 डॉलर के नकली नोट दिए। गिरफ्तार करने आई पुलिस ने जॉर्ज फ्लॉयड को जमीन पर लिटा दिया और गले पर अपना घुटना डाल दिया। इसी दौरान फ्लॉयड की मौत हो गई।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.