ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

आयरलैंड ने भारत को दी जीवन रक्षक उपकरणों की मदद

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 29, 2021

डबलिन, 29 अप्रैल । आयरलैंड ने भारत को कोरोना के इस संकट के दौर में मदद का प्रस्ताव दिया है। बुधवार को आयरलैंड की ओर से 700 ऑक्सीजन कंसट्रेटर्स रवाना किए गए।
 
आयरलैंड की सरकार की वेबसाइट पर दी गई जानकारी में कहा गया है कि लाइफ सेविंग उपकरण, एक ऑक्सीजन जनरेटर, 365 वेंटिलेटर भी मदद स्वरूप दिए जाएंगे। इसके परिवहन का प्रबंध किया जा रहा है। जो ऑक्सीजन उपकरण दान में दिए जा रहे हैं वो मूल रूप से उस स्टॉक से लिये गए हैं जिन्हे हेल्थ सर्विस एक्जीक्यूटिव ने खरीदा है। एचएसई एक राज्य एजेंसी है, जो आयरलैंड में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा का जिम्मा संभालती है।

आवास, स्थानीय सरकार और विरासत मंत्री दर्राग ओ ब्रायन ने बताया है कि एक बार फिर से एसएसई और आयरलैंड के लोग भारत से साथ खड़े हैं। उल्लेखनीय है कि आयरलैंड की ओर से दी गई आपातकालीन सहायता यूरोपीय संघ के सदस्य राज्यों द्वारा समन्वित प्रयास का हिस्सा है, जो वर्तमान में भारत द्वारा सहायता के अनुरोध के बाद एक सहयोगी प्रतिक्रिया प्रदान करने के लिए चल रही है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.