ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

भारत को महत्वपूर्ण उपकरण भेज रहा है न्यूयॉर्क : मेयर

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 15, 2021

वॉशिंगटन, 15 मई । अमेरिका के प्रमुख शहर न्यूयॉर्क के मेयर बिल डे ब्लासियो ने कहा है कि वह भारत को महत्वपूर्ण मेडिकल उपकरण की खेप भेज रहे हैं जिससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद मिल सके। इस खेप में कोरोना की टेस्ट किट, स्वैब, वेंटीलेटर, पल्स ऑक्सीमीटर और अन्य मेडिकल उपकरण शामिल हैं। 
आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में मेयर ब्लासियो ने कहा है कि एक साल पहले न्यूयॉर्क वैश्विक महामारी का केंद्र था और अब हमारी बारी है कि हम आगे बढ़कर संकट के इस समय में भारत की मदद करें। मदद स्वरूप भारत को उपकरण भेजे जा रहे हैं। एक साथ मिलकर हम लोगों के जीवन को बचा सकते हैं और महामारी को हरा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि भारत में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 3,26,098 नए मामले दर्ज किए गए और 3,890 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.