ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

पाकिस्तान में लग सकता है लॉकडाउन, 16 शहरों में सेना तैनात

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 29, 2021

इस्लामाबाद, 29 अप्रैल। पाकिस्तान में बढ़ते कारोना संक्रमण और बिगड़ते हालात को देखते हुए सरकार गंभीर हो गई है। देश के 16 शहरों में सेना तैनात कर दी गई है।
पाकिस्तान में एक दिन में रिकॉर्ड दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने लॉकडाउन के संकेत दिए हैं। पड़ोसी देश भारत के साथ नेपाल में भी महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है।
पाकिस्तान में वैक्सीन की कमी के कारण निजी टीकाकरण केंद्रों को बंद किया गया है। पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने अभी देश में खाद्य सामग्री के वितरण की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।
नेपाल में एक दिन में साढ़े चार हजार से ज्यादा केस आए हैं। यह आंकड़ा देश के लिए चिंताजनक है। नेपाल में अब तक संक्रमित रोगियों की संख्या तीन लाख से ज्यादा हो चुकी है। नेपाल का मानना है कि भारत में बढ़ रहे मामलों का भी प्रभाव पड़ रहा है। भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों से आवाजाही के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.