ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

कर्ज के दलदल में फंसा पाकिस्तान, जल्द हो सकता है दिवालिया, जानिए पुरे हालात

Photo Source :

Posted On:Friday, June 3, 2022

मुंबई, 3 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान की हालत बत से बत्तर होती दिख रही है। कर्ज के दलदल में फंसा पाकिस्तान तेजी से दिवालिया होने की तरफ बढ़ रहा है। फॉरेन रिजर्व एक अंक में पहुंच गया है। 27 मई को फॉरेन रिजर्व महज 9.72 अरब डॉलर ही रह गए। इससे भी बड़ी दिक्कत यह है कि इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी IMF ने अब तक कर्ज की तीसरी किश्त को हरी झंडी नहीं दी है। तो वही UAE, सऊदी अरब और चीन चाहते हैं कि पहले IMF पाकिस्तान का कर्ज मंजूर करे, फिर वो कुछ मदद कर पाएंगे।

अगस्त के बाद फॉरेन रिजर्व करीब आधे हो चुके हैं। अब हालात ये हैं कि पाकिस्तान सरकार सिर्फ चार हफ्ते का इम्पोर्ट बिल ही अफोर्ड कर सकती है। 13 पार्टियों के गठबंधन वाली शाहबाज शरीफ सरकार ने इमरान खान को हटाकर सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन खान जाते-जाते उसके लिए जाल फैला गए और वो इसमें फंसती चली जा रही है। इमरान ने जाते वक्त फ्यूल रेट्स 10 रुपए प्रति लीटर कम कर दिए। 6 दिन में शरीफ सरकार को 60 रुपए प्रति लीटर रेट बढ़ाने पड़े। बिजली प्रति यूनिट 8 रुपए महंगी कर दी गई। महंगी कारों समेत 30 लग्जरी आयटम्स के इम्पोर्ट पर बैन लगा दिया गया। इन इंतजामों के बावजूद फॉरेन रिजर्व खत्म हो रहा है।

‘ब्लूमबर्ग’ वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक- पाकिस्तान के हुक्मरान इकोनॉमी संभालने के मामले में बिल्कुल बेबस नजर आ रहे हैं। उनकी आखिरी उम्मीद IMF है। परेशानी यह है कि अब तक IMF ने भी कर्ज को हरी झंडी नहीं दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, 27 मई को सेंट्रल बैंक ऑफ पाकिस्तान की रिपोर्ट जारी हुई और इसमें बताया गया है कि कुल फॉरेन रिजर्व 9.72 अरब डॉलर ही बचे हैं। एक हफ्ते में यह 3.6 करोड़ कम हुए। खास बात ये है कि अब तो एक हफ्ता और गुजर चुका है और IMF ने किश्त जारी नहीं की है। लिहाजा, ये माना जा सकता है कि 9.72 अरब डॉलर का आंकड़ा अब और भी कम हो चुका होगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.