ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

पीएम शेख हसीना भारत के चार दिवसीय दौरे पर, दोनों देशों के बीच हो सकते है सात समझौते, जानिए क्या

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 6, 2022

मुंबई, 06 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के बीच बैठक खत्म हो गई है। PM मोदी और शेख हसीना ने मीटिंग के बाद एक बयान भी जारी किया। PM ने कहा की पिछले साल हमने बांग्लादेश की आजादी के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया। हमने पहला मैत्री दिवस भी सेलिब्रेट किया। भारत और बांग्लादश आने वाले दिनों में नई ऊंचाइयों को छुएगा। बांग्लादेश और भारत के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है। IT, स्पेस, न्यूक्लियर जैसे सेक्टर्स में भी दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। पीपुल टू पीपुल कोऑपरेशन में लगातार इम्प्रूवमेंट हो रहा है। भारत दौरे पर आईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को पीएम मोदी ने उन्हें मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में रिसीव किया। शेख हसीना 8 सितंबर तक भारत दौरे पर रहेंगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच 7 समझौते हो सकते हैं। राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान भारत-बांग्लादेश के बीच रक्षा, व्यापार, रेलवे, वाटर मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी से जुड़े 7 समझौते हो सकते हैं। इनमें महत्वपूर्ण कुशियारा नदी जल समझौता भी शामिल है। 8 सितंबर को शेख हसीना अजमेर शरीफ की दरगाह पर भी जाएंगी।

राष्ट्रपति भवन में बांग्लादेश की PM शेख हसीना ने कहा, 'जब लिबरेशन वॉर हुआ, हमारे देश ने जब स्वाधीनता पाई तब भारत और यहां के लोगों ने हमारा साथ दिया, सपोर्ट किया। उस कॉन्ट्रीब्यूशन के लिए मैं हमेशा भारत की आभारी रहूंगी।' राष्ट्रपति भवन में शेख हसीना ने कहा- भारत हमारा मित्र है। भारत आना हमेशा ही मेरे लिए सुखद रहता है, क्योंकि हमें हमेशा याद दिलाता है कि इस देश ने बांग्लादेश की आजादी के वक्त क्या योगदान दिया था। हमारे संबंध दोस्ताना हैं और हम हमेशा एक-दूसरे का सहयोग करते हैं। तो वही बैठक से पहले शेख हसीना ने कहा की मुझे उम्मीद है कि यह एक बहुत ही उपयोगी चर्चा होगी और हमारा मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से विकसित होना और हमारे लोगों की बुनियादी जरूरतों को भी पूरा करना है जो हम कर पाएंगे। क्योंकि दोस्ती से आप किसी भी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं इसलिए, हम हमेशा ऐसा करते हैं। शेख हसीना ने कहा की हमारा मुख्य फोकस हमारे लोगों के बीच सहयोग बढ़ाना, गरीबी को खत्म करना और इकोनॉमी को दुरुस्त करना है। इन मुद्दों के साथ मिलकर हम दोनों देश साथ काम करेंगे। इससे भारत-बांग्लादेश ही नहीं, बल्कि पूरे दक्षिण एशिया के लोगों को बेहतर जीवन मिल सके। यही हमारा लक्ष्य है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.