ताजा खबर
‘सन ऑफ मल्लाह’ की महागठबंधन में होगी एंट्री, मिल सकती हैं इतनी सीटें; ‘पारस’ का क्या होगा?   ||    सीएम Arvind Kejriwal की रिमांड आज खत्म, राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी पेशी, सुनीता केजरीवाल आज करेंगी ...   ||    Loksabha Elections 2024: NDA की 400 से ज्यादा सीटों पर जीत के BJP के दावे में दक्षिणी राज्यों की क्य...   ||    Lok Sabha Elections 2024 के लिए Congress ने जारी की आठवीं लिस्ट, इन​ दिग्गजों को मिला मौका, सिंधिया ...   ||    Lok Sabha Elections 2024: बिहार में RJD और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा फाइनल, उम्मीदवारों का आज...   ||    Lok Sabha Elections 2024 के लिए आज से शुरू होगी दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 26 अप्रैल को होने...   ||    Hanuman Jayanti 2024: चैत्र माह में कब है हनुमान जयंती, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व   ||    Business Idea: आर्टिफिशियल ज्वेलरी की बढ़ी डिमांड, शुरू करें बिजनेस, फौरन हो जाएंगे मालामाल   ||    Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: सिर्फ इस कार्ड से मिलेगा फ्री में गैस सिलेंडर, ऐसे उठाएं फायदा   ||    Indian Currency Notes: भारत में कहां छपते हैं नोट, कहां से आता है कागज और स्याही, जानिए हर सवाल के ज...   ||   

रिसर्च में दावा, गले लगने से तनाव होता है कम, याददाश्त के लिए भी जरूरी गले लगना

Photo Source :

Posted On:Monday, October 3, 2022

मुंबई, 03 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मुश्किल परिस्थिति में अगर कोई अपना गले लगाए तो तनाव कम महसूस होता है। रिसर्च बताती है कि ऐसा महिलाओं के संदर्भ में ज्यादा होता है। 76 लोगों पर की गई रिसर्च में यह सामने आया कि जब किसी अपने को महिला गले लगाती है, तब उस व्यक्ति में कोर्टिसोल नाम का तनाव हॉर्मोन का कम उत्पादन होता है। यह किसी पुरुष के गले लगाने से नहीं होता। यह रिसर्च अमेरिका के एरिजोना यूनिवर्सिटी में की गई। रिसर्चर्स के मुताबिक, कोर्टिसोल मेमोरी पर प्रभाव डाल सकता है, जो तनावपूर्ण कार्य को आगे और भी कठिन बना सकता है। किसी व्यक्ति के द्वारा स्नेहपूर्वक तरीके से गले लगाने से ऑक्सीटोसिन नाम के हॉर्मोन का उत्पादन होता है। यह कोर्टिसोल के प्रभाव को कम करता है।

रिसर्च के मुताबिक, इसका सामाजिक कारण भी हो सकता है। कई पुरुष गले लगाने के बारे में उतना अच्छा महसूस नहीं करते, क्योंकि उन्हें सामाजिक रूप से पुरुषों के लिए असामान्य या अजीब माना जाता है। दूसरा कारण किसी महिला और पुरुष के बीच स्पर्श करने का भी हो सकता है। ऐसी ही रिसर्च 2018 में भी की गई थी। इसमें कहा गया था कि किसी नकारात्मक घटना के बाद किसी अपने के गले लगने से व्यक्ति बेहतर महसूस करता है। वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि गले लगाने से पहले यह भी समझें कि सामने वाले को उसकी जरूरत है भी या नहीं, क्योंकि सामने वाले की मनोस्थिति ही गले लगने पर उसके असर को बता सकेगी। इस स्टडी के नतीजे नेचर जर्नल में प्रकाशित किए गए हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.