ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

ऋषि सुनक जल्द लाएंगे एजुकेशन पॉलिसी में बदलाव, ब्रिटेन में 18 की उम्र तक मैथ्स पढ़ना होगा कंपलसरी

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 4, 2023

मुंबई, 4 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ब्रिटेन में 18 साल तक के युवाओं के लिए मैथ्स पढ़ना कंपलसरी होने वाला है। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जल्द इसकी घोषणा करेंगे। वो चाहते हैं कि ब्रिटेन में दुनिया का बेस्ट एजुकेशन सिस्टम हो, इसलिए वो एजुकेशन पॉलिसी में बदलाव करना चाहते हैं। उनका कहना है कि आने वाले समय में एनालिटिकल स्किल्स पर जोर दिया जाएगा। युवाओं को इसके लिए तैयार रहना होगा। ब्रिटेन में 16-19 साल की उम्र के सिर्फ आधे स्टूडेंट मैथ्य पढ़ते हैं। लगभग 8 मिलियन एडल्ट्स ऐसे हैं जिनकी मैथमेटिक्स स्किल प्राइमरी स्कूल स्टूडेंट के बराबर है। सुनक अपने संबोधन में इन सभी बातों का भी जिक्र करेंगे। सुनक की योजना है कि छात्र अनिवार्य गणित को अन्य विषयों के साथ-साथ ही लें।

सुनक चाहते हैं कि स्टूडेंट्स कंपलसरी मैथ्स को अलग-अलग सबजेक्ट्स के साथ ही लें। इसका मतलब ये है कि 18 साल की उम्र तक मैथ्स ए-लेवल (एडवांस लेवल क्वालिफिकेशन) की बजाय अलग माध्यमों से पढ़ाया जाए। दरअसल, ब्रिटेन में ए-लेवल 16 साल और उससे ज्यादा उम्र के स्टूडेंट्स के लिए सबजेक्ट बेस्ड क्वालिफिकेशन है। तो वहीं, ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनक अपने संबोधन की शुरुआत, ये मेरे लिए पर्सनल है, से करेंगे। अपने संबोधन में वो कहेंगे, आज मुझे जो भी ऑपर्च्युनिटी मिली है वे मेरे एजुकेशन की वजह से मिली है। आने वाले समय में हर जॉब में डेटा और स्टैटिस्टिक्स पर जोर दिया जाएगा। इसलिए बच्चों के पास एनालिटिकल स्किल्स होनी चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई पॉलिसी अगले चुनावों के पहले लागू नहीं की जाएगी। ब्रिटेन में अगले आम चुनाव 2025 में होंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.