ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

तालिबान ने किया आतंकवादियों की सूची से उसके नेताओं के नाम को हटाने की पुतिन की योजना का स्वागत

Photo Source :

Posted On:Monday, October 25, 2021

अफगानिस्तान में अपना कब्ज़ा जमा चुकी तालिबान ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की उस टिप्पणी का स्वागत किया है, जिसमें कहा गया था कि समूह को आतंकवादी सूची से बाहर करने की संभावना है.

पुतिन ने इंटरनेशनल वल्दाई क्लब की एक बैठक में बोलते हुए कहा कि तालिबान आंदोलन को आतंकवादी संगठनों की सूची से हटाना संभव है. हालांकि, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यह संयुक्त राष्ट्र के स्तर पर होना चाहिए, रूसी समाचार एजेंसी TASS ने बताया.

देश की अंतरिम सरकार में अफगान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल कहर बाल्खी ने रविवार को कहा, "अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात के विदेश मंत्रालय रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की टिप्पणी का स्वागत करते हैं, जो IEA नेताओं के नाम काली सूची से हटाने के संबंध में है."

तालिबान के प्रवक्ता ने ट्वीट किया, "जैसा कि युद्ध का अध्याय समाप्त हो गया है, वैसे ही विश्व देशों को भी अफगानिस्तान के प्रति अपने संबंधों और दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए. हम पारस्परिकता के सिद्धांत पर आधारित अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ सकारात्मक संबंध चाहते हैं."

पुतिन ने कहा है कि रूस तालिबान को चरमपंथी समूहों की सूची से हटाने पर विचार कर रहा है.

पुतिन ने कहा है, "हम सभी उम्मीद करते हैं कि ये लोग, तालिबान, जो निस्संदेह अफगानिस्तान में स्थिति को नियंत्रित कर रहे हैं, यह सुनिश्चित करेंगे कि चीजे सकारात्मक रूप से विकसित हो."

जैसा की सभी जानते हैं, अगस्त में तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर लिया और उन्होंने सितंबर में अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात की अंतरिम सरकार की घोषणा की.


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.