ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

अमेरिकी पुलिस की बर्बरता, एक आरोपी को बेरहमी से पीटा, 3 पुलिस अफसर सस्पेंड

Photo Source :

Posted On:Monday, August 22, 2022

मुंबई, 22 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिकी पुलिस की बर्बरता एक बार फिर सामने आई है। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान एक आरोपी को बेरहमी से पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद 3 पुलिस अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, घटना अरकांसस प्रांत के क्रॉफर्ड काउंटी की है। यहां 3 पुलिसवाले एक संदिग्ध को पकड़ने आए थे। लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने के लिए उसके साथ मार-पीट की और लात-घूंसे चलाए। घटना बीते दिन की है। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

आपको बता दे, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अज्ञात व्यक्ति किसी दुकानदार को डरा रहा है और धमकियां दे रहा है। ये धमकियां किस मामले से जुड़ी थीं, इसकी जानकारी नहीं दी गई। पुलिस वहां पहुंची। संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की। इसके बाद उसने भागने की कोशिश की। उसने एक पुलिसवाले को धक्का दे दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे घेरकर जमीन पर गिरा दिया। पुलिसवालों ने उसकी गर्दन पर अपना घुटना रख दिया है, फिर दबाते चले गए। उस पर कई लात-घूंसे बरसाए गए।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.