ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट और रक्षा सचिव ने की जेलेंस्की से मुलाकात

Photo Source :

Posted On:Monday, April 25, 2022

मुंबई, 25 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस-यूक्रेन जंग को 2 महीने से ज्यादा वक्त होने को आया है, लेकिन युद्ध की तपिश कम होने की जगह बढ़ती जा रही है। इसी बीच अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एंटनी ब्लिंकन और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन  यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मिलने कीव पहुंचे। ब्लिंकन और ऑस्टिन 24 फरवरी को रूसी हमले के बाद यूक्रेन का दौरा करने वाले अमेरिका के पहले सीनियर अफसर हैं। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन को 700 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता देने की घोषणा की।

तो वही रूसी सेना यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के शहर क्रिवी रिह पर भी हमला करने की तैयारी कर रही है। शहर की डिफेंस फोर्स के प्रमुख ऑलेक्जेंडर विलकुल का कहना है कि आने वाले दिनों में रूस क्रिवी पर भी हमला कर सकता है। लेकिन, हम किसी भी हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रूसी सेना के हमले में खार्किव के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हैं। यूक्रेन के जनरल स्टाफ का दावा है कि रूसी सैनिकों ने खार्किव पर हमले तेज कर दिए हैं। इसके बाद वो आगे बढ़ने की नाकाम रहें है। यहां पर उन्होंने काफी नुकसान हुआ है, जिसके वजह से उन्हें कब्जे वाले इलाकों से भी पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। दूसरी तरफ ओडेसा पर रूसी मिसाइल अटैक में 10 लोग घायल हो गए।

यूक्रेनी ऑपरेशनल साउथ कमांड कहना है कि ब्लैक सी में अभी भी दो दर्जन से ज्यादा रूसी जहाज और पनडुब्बियां तैनात हैं। इस वजह से यूक्रेन पर समुद्र से हमले का खतरा बना हुआ है। वहीं, जपोरिजिया प्लांट के सीईओ ऑलेक्जेंडर मिरोनेंको का कहना है कि एक महीने बाद शहर की स्टील मिल 50% क्षमता के साथ फिर उत्पादन शुरू कर सकती है।

किसने क्या कहा -

पेंटागन चीफ लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि यूक्रेन रूस के खिलाफ युद्ध जीत सकता है अगर उसके पास सही उपकरण हों। उन्होंने कहा- यूक्रेन जीत सकता है अगर उनके पास सही उपकरण और समर्थन हो।

यूक्रेन के लोकपाल का कहना है कि रूसी हमले में अब तक 213 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि 389 घायल हैं। कई जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है, इस वजह से मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। 

शहर के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव का कहना है कि एक नागरिक खार्किव में मारा गया है, जबकि दूसरा चुहुइव शहर में। मरने वालों में एक 11 साल का बच्चा भी शामिल है।

जंग के बड़े अपडेट्स…

  • मारियुपोल की डिफेंस फोर्स ने अजोवस्टल स्टील प्लांट में फंसे लोगों का नया वीडियो जारी किया है।
  • रूसी सेना यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के होम टाउन क्रिवी रिह पर हमला करने की तैयारी कर रही है।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी सेना के हमले की वजह से यूक्रेनी शहर पूरी तरह से बर्बाद हो गए।
  • रूस ने 24 अप्रैल को ईस्टर के दिन पोल्टावा में 5 मिसाइल अटैक कर शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह कर दिया।
  • रूस ने बेलगोरोड के पास इस्कंदर मिसाइल सिस्टम तैनात किया है।
  • यह सिस्टम कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस है। आशंका है कि रूस इससे यूक्रेन पर परमाणु हमला कर सकता है।
  • ब्लैक सी में अभी भी दो दर्जन से ज्यादा रूसी जहाज तैनात


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.