ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

दुनिया का मोस्ट वांटेड मानव तस्कर गिरफ्तार, महिलाओं का रेप करने के बाद करता था टॉर्चर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, January 6, 2023

मुंबई, 6 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दुनिया का मोस्ट वांटेड मानव तस्कर इरीट्रिया का किडाने जेकारियास हाबतेमरियम 1 जनवरी को सूडान में पकड़ा गया है। उसे पकड़ने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुलिस ऑपरेशन चलाया गया था। जिसका संयुक्त अरब अमिरात यानी UAE ने नेतृत्व किया। किडाने दुनिया के खूंखार मानव तस्करों में से एक है। जिस पर लिबिया समेत कई पूर्वी अफ्रीकी देशों के हजारों प्रवासियों को किडनैप कर उनके साथ रेप करने और टॉर्चर करने के आरोप हैं।

किडाने की गिरफ्तारी के बाद UAE के एंटी नार्कोटिक्स डायरेक्ट्रेट के मंत्री ब्रिग सईद अब्दुल्लाह अल सुआदी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा किडाने की गिरफ्तारी के बाद मानव तस्करी का एक बड़ा रूट खत्म हो जाएगा। अल सुआदी ने बताया कि UAE काफी समय से मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में किडाने और उसके भाई की तलाश कर रहा था। उसे पकड़ने के लिए 9 महीनों से प्लान तैयार किया गया। तभी दिसंबर के अंत में इंटरपोल की प्रवासी मानव तस्करी यूनिट ने उसकी लोकेशन से जुड़े कुछ इनपुट्स दिए। इनके साथ ही UAE को एक अवैध फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन का पता चला। जिसने UAE को किडाने के भाई तक पहुंचा दिया। इसके बाद किडाने का भाई ही उन्हें दुनिया के मॉस्ट वांटेड मानव तस्कर तक लेकर गया।

नीदरलैंड पुलिस ने किडाने को दुनिया का सबसे क्रूर और कुख्यात तस्कर बताया था। साथ ही वहां के प्रासीक्यूटर ने उस पर 17 लाख रुपए का ईनाम भी घोषित किया था। इथियोपिया में किडाने को साल 2020 में सड़क पर जाते हुए उसके अत्याचार से बचकर निकले एक व्यक्ति ने पहचान लिया था। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। फरवरी में इथियोपिया की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया । हालांकि 2021 में हिरासत में लिए जाने के सालभर बाद ही वो जेल से फरार हो गया। उसे जेल से भगाने के इथियोपिया के कई बड़े अधिकारियों पर आरोप लगे।

आपको बता दे, अफ्रीकी देशों में कई जगह युद्ध और गरीबी से तंग लोग यूरोप में जाकर रोजगार के अवसर तलाशते हैं। लेकिन यूरोप में इन्हें कई कारणों से एंट्री नहीं मिलती है। जिसके कारण ये लोग अकसर किडाने जैसे मानव तस्करों के चुंगुल में फंस जाते हैं। किडाने का नेटवर्क सोमालिया, इरीट्रिया, इथियोपिया, सुडान और लिबिया तक फैला हुआ था। जो उन्हें यूरोप ले जाने के बहाने कैंपों में बंधक बना लेता था। यहां उन लोगों को तरह-तरह की यातनाएं दी जाती। महिलाओं का रेप कर उन्हें टॉर्चर किया जाता।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.