ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

आप कोरोना महामारी के समय अपने ऑफिस जा रहे है तो इन चीजों का जरूर रखें ध्यान

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 18, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन - मुंबई, १८ सितम्बर, २०२१    

देशभर में कोरोना वायरस  के प्रकोप ने लोगों को अभी भी चिंता में डाल रखा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई जगहों पर लॉकडाउन है और लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घरों में बंद है। अनिवार्य रूप से मास्क पहन रहे हैं और बार-बार अपने हाथों को हैंडवॉश या सैनिटाइजर से साफ कर रहे है। अधिकतर लोग अपनी इम्यूनिटी को सुधारने के लिए तरह-तरह के हेल्दी फूड्स का सेवन भी कर रहे हैं. हालांकि इस बीच भी कई लोगों को काम पर जाना पड़ रहा है। भले ही कोरोना के चलते वर्कप्लेस  में कर्मचारियों की संख्या घटाकर आधी  कर दी गई हो लेकिन ऑफिस जाने वाले लोगों को अपनी सुरक्षा का ख्याल रखना पड़ेगा। आइए इस लेख  में आपको बताते हैं कोरोना काल में ऑफिस जाते हुए आपको कौन सी सावधानियां बरतनी होंगी - 

१. बीमार कर्मचारी न जाएं ऑफिस - अगर किसी भी कर्मचारी को शारीरिक रूप से बीमार होने के कोई भी लक्षण नजर आ रहे हैं तो उसे ऑफिस नहीं जाना चाहिए। बीमारी से पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही ऑफिस जाएं। 

२. नियमित रूप से हो ऑफिस की साफ-सफाई - ऑफिस में मौजूद सभी चीजों की नियमित रूप से सफाई की जाए जैसे कि काउंटर टॉप, दरवाजों के हैंडल, रिमोट कंट्रोल, कंट्रोल पैनल, डेस्क, कम्प्यूटर स्क्रीन, लैपटॉप, लिफ्ट बटन और हैंड रेलिंग का समावेश होता है।  
३.  हर कर्मचारी पर रखें निगरानी - ऑफिस आने वाले कर्मचारियों पर ऑफिस प्रबंघन की तरफ से कड़ी निगरानी रखनी चाहिए।  ऑफिस में मौजूद कर्मचारी अगर सर्दी-जुकाम से पीड़ित हैं, उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है या फिर उन्हें खांसी की समस्या होती है तो ऐसे व्यक्ति को तुरंत घर भेज दिया जाए। इसके अलावा उस व्यक्ति के साथ संपर्क में आए लोगों को भी घर भेज दिया जाए। वह व्यक्ति वर्कप्लेस पर जिस जगह बैठता है उसे अच्छी तरह से सैनिटाइज किया जाए।   

४. अलग तरीके से हो बैठने की व्यवस्था - ऑफिस में कर्मचारियों को एक-दूसरे से तकरीबन 6 फीट की दूरी पर बैठाया जाए।  जरूरत न पड़ने तक सभी कर्मचारियों को एक साथ ऑफिस न बुलाया जाए। एक ही रूम में कोई भी बड़ी मीटिंग न हो। मीटिंग जैसे ज्यादातर कार्य फोन के माध्यम से या ऑनलाइन वीडियो कॉल के माध्यम से ही हो। 

५. कर्मचारियों को किया जाएगा जागरूक - ऑफिस प्रबंधन सभी स्टाफ और कर्मचारियों को हाइजीन और सांस संबंधी सभी तरह की चीजों को लेकर जागरूक करे। कर्मचारियों को ईमेल भेजे जाएं। ऑफिस में जगह-जगह पोस्टर लगाए जाएं और स्क्रीन पर वीडियो चलाए जाएंगे कि कैसे कर्मचारियों को ऑफिस में खुद को सुरक्षित रखना है। ऑफिस में टिश्यू पेपर, हैंड सैनिटाइजर, डिस्पोसेबल वाइब्स मौजूद रहें. वहीं फिंगर प्रिंट्स स्कैनर हटा दिया जाए। 

६. लिफ्ट में ऐसे बरतें सावधानी - एकसाथ दो या चार से अधिक लोग लिफ्ट का इस्तेमाल न करें। लिफ्ट अगर भरी हुई हो तो उसका इस्तेमाल करने से बचें। ऑफिस में सीढ़ियों का ही ज्यादा इस्तेमाल करें लेकिन हैंड रेलिंग को छूने से बचें। 

७. कैंटीन या फूड कोर्ट की बजाय घर में बना खाना खाएं - ऑफिस जाने वाले कर्मचारी कैंटीन या फूड कोर्ट की बजाय घर का बना खाना खाएं. हो सके तो घर के ही बर्तनों का इस्तेमाल करें। अपने हाईजीन का पूरी तरह से ख्याल रखें। 

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.