ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने अपने यूजर्स को 'FoggyWeb' नामक मैलवेयर अटैक के बारे में सचेत किया; जानिए पूरी खबर

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 30, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन - मुंबई, २९ सितम्बर, २०२१ 
  
माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने हाल में ही एक नए तरीके के मैलवेयर को खोज निकाला है। इस मैलवेयर को कंपनी ने FoggyWeb नाम दिया है। Microsoft की मानें तो हैकर्स ग्रुप (Nobelium) मैलवेयर का इस्तेमाल नेटवर्क एडमिन के क्रेडेंशियल चुराने में कर रहे हैं। इन क्रेडेंशियल की मदद से अटैकर्स Active Directory Federation Services (ADFS) सर्वर के एडमिन के अकाउंट्स को हैक करते हैं और यूजर्स के विभिन्न रिसोर्स के एक्सेस को कंट्रोल करते हैं।

Microsoft की मानें तो यह ग्रुप ही SolarWinds सॉफ्टवेयर सप्लाई चेन अटैक के पीछे था। इसका खुलासा दिसंबर में हुआ था। यह मैलवेयर हैकर्स के लिए एक बैकडोर की तरह काम करता है। हाल में खोजे गए इस मैलवेयर का इस्तेमाल अटैकर्स तब तक करते हैं, जब उनके टार्गेट सर्वर द्वारा सिक्योरिटी में समझौता किया जाता है। हैकर्स के ग्रुप द्वारा कई तरीके इस्तेमाल किए जाते हैं, जिसके बाद वह यूजर्स की पहचान करते हैं। 

माइक्रोसॉफ्ट थ्रेट इंटेलिजन्स सेंटर के Ramin Nafisi ने इस बारे में बताया, ‘Nobelium, अटैकर्स ग्रुप FoggyWeb का इस्तेमाल AD FS सर्वर के कॉन्फिगरेशन डेटाबेस को एक्स्ट्रा फिल्टर करने के लिए करते हैं। इसका इस्तेमाल करके हैकर्स टोकन साइनिंग सर्टिफिकेट को डिक्रिप्टेड और टोकन-डिस्क्रिप्शन सर्टिफिकेट को एक्स्ट्रा फिल्टर करने के साथ-साथ अतिरिक्त कंपोनेंट्स को डाउनलोड और एक्जीक्यूट करने के लिए करते हैं।’

Microsoft ने दी चेतावनी -

इस सॉफ्टवेयर के मिले बैकडोर का इस्तेमाल करके हैकर्स Security Assertion Markup Language (SAML) टोकन का एक्सेस हासिल कर सकते हैं। इस टोकन का इस्तेमाल यूजर्स को ऑथेंटिकेट्ड ऐप्स के बारे में जानकारी देने के लिए किया जाता है। टोकन को हैक करने से अटैकर्स को नेटवर्क के अंदर छिपे रहने की परमिशन मिल जाती है। वह सामान्य क्लिनअप के बाद भी नेटवर्क में बने रह सकते हैं। Microsoft की मानें तो FoggyWeb का इस्तेमाल अप्रैल 2021 से किया जा रहा है।

बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने कई सारे मॉड्यूल से पर्दा उठाया है, जिसमें GoldMax, GoldFinder और Sibot कंपोनेंट शामिल हैं। इन सभी का इस्तेमाल एक ही ग्रुप द्वारा किया गया है। माइक्रोसॉफ्ट की मानें तो जिन लोगों को इस अटैक की गुंजाई नजर आती है, उन्हें अपने ऐप्स की सेटिंग की जांच करनी चाहिए। इसके लिए वह यूजर्स और ऐप्स के एक्सेस को हटाने, कॉन्फिगरेशन को दोबारा चेक करना, और नए क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.