ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

इतिहास के पन्नों मेंः 13 मई

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 12, 2021

संसद का पहला सत्रः भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 13 मई का खास स्थान है। 1952 में इसी तारीख को स्वतंत्र भारत का पहला संसद सत्र आयोजित किया गया। इससे पहले 03 अप्रैल 1952 को पहली बार उच्च सदन यानी राज्यसभा का गठन किया गया और इसका पहला सत्र 13 मई को आयोजित किया गया। इसी तरह 17 अप्रैल 1952 को पहली लोकसभा का गठन किया गया, जिसका पहला सत्र 13 मई 1952 को आयोजित हुआ। 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र होने के बाद से देश पर संविधान सभा और अंतरिम सरकार का शासन था। 25 अक्टूबर 1951 से 21 फरवरी 1952 तक पहला आम चुनाव हुआ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के अतिरिक्त श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अगुवाई में भारतीय जनसंघ, डॉ. भीमराव अंबेडकर की रिपब्लिकन पार्टी, लोहिया व जेपी की समाजवादी पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने इस चुनाव में हिस्सा लिया था।
 
अन्य अहम घटनाएंः
 
1830ः इक्वाडोर गणराज्य की स्थापना, जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने।
 
1905ः भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म।
 
1960ः मैक्स इसेलीन की अगुवाई में स्विट्जरलैंड का एक खोजी दल हिमालय में धौलागिरी पर्वत शिखर पर पहुंचा।
 
1962ः सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने।
 
1981ः पोप जॉन पॉल द्वितीय को तुर्की के एक नागरिक ने वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्कावयर में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
 
1998ः विश्व भर की आलोचना और तमाम तरह के दबावों को दरकिनार करते हुए भारत ने दो और परमाणु परीक्षण किए।
 
2001ः भारतीय साहित्य की जानी-मानी शख्सियत आर.के. नारायण का निधन।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.