ताजा खबर
Surya Grahan: लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल का समय   ||    Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||   

क्या सोनिया गांधी ने पहली बार मोदी और भाजपा के डर से मनाई होली ?

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 20, 2021

कोरोना की महामारी के साथ साथ पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं जिसके चलते सोशल मीडिया पर पार्टियों को लेकर कई तरह के दावे वायरल हो रहे है | इस बीच 29 मार्च को होली का त्यौहार भी मनाया गया। होली के बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस चीफ सोनिया गांधी और राहुल गांधी की एक तस्वीर वायरल होने लगी जिसमें वे कुछ लोगों के साथ रंगों से होली मनाते हुए नजर आ रही थी। दोनों के चेहरों पर गुलाल लगा देखा जा रहा था | इस तस्वीर के साथ सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि तस्वीर इस साल २९ मार्च की है जब गांधी परिवार ने होली खेली थी। अब इस तस्वीर के साथ तना मारा जा रहा था की मोदी के प्रभाव और हिन्दुओं की एकता की वजह से 'सेक्युलर' गांधी परिवार ने पहली बार हिन्दुओं का होली त्योहार मनाया। “घोर कलयुग...हे प्रभु! ७ वर्ष पूर्व तक किसने सोचा था कि जीवन में ऐसा दिन भी देखने को मिलेगा जब परम पवित्र परिवार के लोग भी मुसकुराते हुए बहुसंख्यक हिन्दुओ का 'सांप्रदायिक' त्योहार होली मना रहे होंगे”, एक ट्विटर यूजर ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा | तस्वीर के साथ किए जा रहे दावे भ्रामक हैं। ये तस्वीर इस साल की नहीं बल्कि 2016 की है जब सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दिल्ली में होली मनाई थी।

ये दावा भी गलत है कि गांधी परिवार ने इस साल पहली बार होली मनाई। मोदी सरकार से पहले भी सोनिया गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली मना चुकी हैं जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर मौजूद हैं। सोनिया गांधी पहले भी मना चुकी हैं होली वायरल दावों में कोई सच्चाई नहीं है। इसलिए सोशल मीडिया पर शेयर ये दावे फर्जी हैं।

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.