ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

इतिहास के पन्नों मेंः 21 अप्रैल

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 20, 2021

चीनी हुकूमत का खूनी चेहराः 21 अप्रैल 1989 को चीन के थियानमेन चौक पर 10 लाख से अधिक प्रदर्शनकारी जमा हुए और लोकतंत्र व आजादी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू किया। इसमें ज्यादातर संख्या में छात्र व मजदूर शामिल थे। चीन के इतिहास का यह सबसे लंबा राजनीतिक प्रदर्शन तकरीबन छह सप्ताह तक चला। बीजिंग नरसंहार के साथ चीन की सरकार ने इस प्रदर्शन को खत्म कराया। 04 जून 1989 की रात चीनी सुरक्षाबलों ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसायी और उनपर टैंक चलवा दिये। कहा जाता है कि इसमें 10 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी मारे गए। थियानमेन चौक और आसपास के इलाकों में हर तरफ प्रदर्शनकारियों की लाशें बिछ गयीं। एक प्रेस फोटोग्राफर टैंक के सामने खड़े होकर चीन की हुकूमत की क्रूरता को कैमरे में कैद कर रहा था। सामने आती टैंकों से भी वह न तो विचलित हुआ और न ही अपने कदम खींचे। टैंकों ने उसे रौंद दिया। यह तस्वीर इस नरसंहार के साथ-साथ प्रतिरोध की प्रतिनिधि तस्वीर के रूप में दुनिया के सामने आई।  
 
पानीपत की पहली लड़ाईः 21 अप्रैल 1526 में काबुल के शासक जहीरूद्दीन मोहम्मद बाबर और दिल्ली सल्तनत के बादशाह इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई हुई। बाबर ने तोपों का इस्तेमाल किया तो लोदी हाथियों की परंपरागत ताकत के दम पर लड़ाई के मैदान में उतरा। इसमें बाबर की सेना भारी पड़ी और इब्राहिम लोदी मारा गया। इसके साथ ही भारत में मुगल साम्राज्य की नींव पड़ी।
 
अन्य अहम घटनाएंः
 
1451- लोदी वंश का संस्थापक बहलोल खां लोदी दिल्ली का शासक बना।
 
1895- अमेरिका में विकसित पहले फिल्म प्रोजेक्टर पैनटॉप्टिकॉन का प्रदर्शन।
 
1926- इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म।
 
1938- पाकिस्तान के लाहौर शहर में शायर मोहम्मद इकबाल का निधन।
 
1941- यूनान ने नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
 
1960- ब्रासीलिया शहर को ब्राजील की राजधानी बनाया गया।
 
1987- श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बम धमाके में सौ से ज्यादा लोगों की मौत, लिट्टे पर कार में विस्फोटक रखने का आरोप।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.