ताजा खबर

'द इंडिया स्टोरी' पर बोले श्रेयस तलपड़े, "धीमे ज़हर जैसे खतरे पर अब बात करना ज़रूरी"

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 16, 2026

'द इंडिया स्टोरी' पर बोले श्रेयस तलपड़े, "धीमे ज़हर जैसे खतरे पर अब बात करना ज़रूरी"

श्रेयस तलपड़े अपनी आगामी फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' को सिर्फ एक मनोरंजक कोर्टरूम ड्रामा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े अहम सवाल उठाने वाली फिल्म मानते हैं। हाल ही में बातचीत के दौरान अभिनेता ने कहा कि इस प्रोजेक्ट ने उन्हें इसलिए आकर्षित किया क्योंकि इसकी कहानी एक ऐसे मुद्दे को सामने लाती है, जिस पर खुलकर चर्चा होना बेहद जरूरी है। उनके मुताबिक, किसी भी गंभीर विषय को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए मजबूत कहानी सबसे अहम होती है।

श्रेयस ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने और उससे जुड़ी रिसर्च देखने के बाद वह काफी हैरान रह गए थे। उनका कहना है कि उन्हें जो तथ्य, रिपोर्ट्स और अन्य सामग्री दिखाई गई, उसने यह एहसास कराया कि कुछ समस्याएं लंबे समय से समाज में मौजूद हैं और अब उन पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।

अभिनेता ने इसे "धीमे ज़हर" जैसा खतरा बताते हुए कहा कि समय रहते जागरूक होना बेहद जरूरी है।

फिल्म में श्रेयस योगेश पाटिल का किरदार निभा रहे हैं। उनके अनुसार, कहानी सिर्फ तथ्यों पर आधारित नहीं है, बल्कि एक परिवार की इमोशनल जर्नी के जरिए यह दिखाती है कि कैसे एक घटना पूरी जिंदगी बदल सकती है। यही मानवीय पहलू इस फिल्म को दर्शकों से जोड़ने का काम करेगा और उन्हें सोचने पर मजबूर करेगा।

चेतन डीके के निर्देशन में बनी 'द इंडिया स्टोरी' में काजल अग्रवाल, मनीष वाधवा, मुरली शर्मा और तृषा सरदा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर नई बहस भी छेड़ेगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.