ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

Delhi: पूर्व सांसद विजय गोयल का फोन छीनने वाला शख्स गिरफ्तार

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 15, 2022

नई दिल्ली, 15 मार्च ( न्यूज हेल्पलाइन )       पुलिस ने मंगलवार को लाल किले के पास पूर्व भाजपा सांसद विजय गोयल का मोबाइल फोन छीनने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
 
मोबाइल छीनने वाले आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से विजय गोयल का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।आरोपी का नाम साजन बताया जा रहा है।वह दरियागंज इलाके का रहने वाला है।दरअसल, विजय गोयल बीती शाम 6:45 बजे जामा मस्जिद इलाके में अपनी कार में बैठे थे।उनकी कार का शीशा नीचे था और वे मोबाइल पर बात कर रहे थे।तभी आरोपी पैदल भागता आया और मोबाइल छीन कर फरार हो गया।
 
बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री से जुड़ा मामला होने के कारण उक्त घटना को लेकर उत्तरी जिला पुलिस में खलबली मच गई। बदमाश को जल्द से जल्द पकड़ने व उससे झपटे गए मोबाइल फोन बरामद करने के लिए उत्तरी जिला पुलिस की कई टीमों को लगा दिया।डीसीपी खुद रात तल मामले पर नजर बनाए हुए रहे।पुलिस ने 12 घंटे में मोबाइल बरामद कर लिया।
 
जांच के दौरान टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की और स्नैचर नजर आने पर उसका ब्यौरा तैयार किया।इसके बाद मुखबिर सक्रिय हो गए और कड़ी मशक्कत के बाद स्नैचर को पकड़ लिया गया।उसकी पहचान साजन निवासी दरियागंज उम्र-22 वर्ष के रूप में हुई।उसने अपने कपड़े भी बदल लिए थे। पुलिस टीम ने उसके कपड़े भी बरामद कर लिए हैं जो उसने उस समय पहने थे।
 
स्नैचर ने बताया कि उसने ये फोन मो. आसिफ को 2200 रुपए में बेच दिया है। पुलिस ने फोन खरीदने वाले को भी पकड़ लिया। फोन खरीदने वाला एक एक दुकान में हेल्पर का काम करता है पुलिस ने उससे छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.