ताजा खबर

बीच रास्ते खराब हुआ वंदे भारत का इंजन, साढ़े चार घंटे तक फंसे रहे यात्री

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, June 20, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: वाराणसी से रांची जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में फंस गई। ट्रेन का इंजन बिहार के रोहतास जिले में कुम्हउ और सासाराम स्टेशन के बीच खराब हो गया, जिसके चलते ट्रेन साढ़े चार घंटे से अधिक समय तक एक ही स्थान पर खड़ी रही। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 20888 वाराणसी कैंट स्टेशन से निर्धारित समय से करीब 10 मिनट की देरी से रवाना हुई थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से आगे बढ़ने के बाद कुम्हउ स्टेशन के पास इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते ट्रेन को आगे बढ़ाना संभव नहीं हो सका और वह लंबे समय तक वहीं रुकी रही।

घंटों तक सुनसान इलाके में ट्रेन खड़ी रहने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। यात्रियों का कहना है कि खाने-पीने का सामान खत्म होने लगा और पानी की भी समस्या हो गई। काफी देर तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से लोग परेशान रहे। बाद में सासाराम से तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और खराबी दूर करने का प्रयास शुरू किया गया।

काफी मशक्कत के बाद ट्रेन को सासाराम स्टेशन तक लाया गया। जहां यह ट्रेन सामान्य समय शाम 5:40 बजे की बजाय रात 10:54 बजे पहुंची। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के अनुसार तकनीकी समस्या को ठीक कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया है। हालांकि इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.