ताजा खबर
आज से शुरू होंगे पंचक, भूलकर भी ना करें ये काम, देवघर के ज्योतिषी से जानें सबकुछ   ||    दिल के मरीजों के लिए दवा का काम करती है चुकंदर, इन तरीकों से खाने में करें शामिल   ||    मानहानि मामला : गुजरात की अदालत ने केजरीवाल, संजय सिंह के खिलाफ फिर जारी किया समन   ||    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 16-18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 'अमृत जनरेशन' अभियान शुरू किया   ||    Steel Price Per Kg Today in India 2023: यहां जानें क्या हैं आज आपके शहर में स्टील का भाव   ||    Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में उछाल, यहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल; देखें नई कीमत   ||    Gold Silver Rate Today, 08 June 2023: सोना हो गया सस्ता, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानिए 10 ग्राम सो...   ||    अरब सागर से उठा तूफान गुजरात से कर्नाटक और गोवा तक मचाएगा उथलपुथल! मैप में देखें कब कहां से गुजरेगा   ||    10 कदम पर जज की कुर्सी... वकील की ड्रेस में दनादन फायरिंग, इतिहास बन गया गैंगस्टर संजीव जीवा   ||    बृजभूषण के खिलाफ नाबालिग ने बदला बयान, पिता ने बताया क्यों लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप   ||   

Karnataka Election 2023: कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

Posted On:Saturday, March 25, 2023

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 124 सीटों की लिस्ट जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि, इस बार वरुणा से सिद्धारमैया और कनकपुरा से डीके शिवकुमार चुनावी मैदान में हैं। इसके आगे पार्टी आलाकमान ने कहा है कि, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दो सीटों से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इनके अलावा एचके पाटिल, रिजवान अरशद, कनीज फातिमा, वाई उती खादर, एच. नागेश, दिनेश गुंडू राव को भी टिकट दिया गया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 17 मार्च को बैठक की और प्रत्येक सीट पर विचार-विमर्श किया। 

बता दें कि, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने राज्य में किसी तरह के गठबंधन की संभावना से साफ इनकार कर दिया हैं । सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि, कुछ मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं. वर्तमान में, 224 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के 68 विधायक हैं। पार्टी की राज्य स्क्रीनिंग कमेटी ने अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामों की एक सूची पहले ही तैयार कर ली है। बता दें कि, पार्टी को 224 सीटों के लिए 1,300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। शिवकुमार ने कहा, राज्य के लोग बदलाव के लिए प्रतिबद्ध हैं, क्योंकि वे भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.