ताजा खबर
वाराणसी में साइबर ठगी, 32.40 लाख रुपये हड़पने का मामला, दो अन्य को भी लगा लाखों का चूना   ||    सिरिहिरा गांव के युवक टार्जन राजभर की ट्रेन से दर्दनाक मौत   ||    Ahoi Ashtami 2024: 23 या 24 अक्तूबर कब रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत ? जानें तिथि और पूजा विधि   ||    Ahoi Ashtami 2024 : आखिर क्यों बिना गुलगुलों के अधूरा है अहोई अष्टमी का भोग, वीडियो में जानें इसके प...   ||    वाराणसी के पटरी दुकानदारों के लिए बड़ी सौगात, PM मोदी कल टाउन हॉल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का करेंगे शुभार...   ||    नगर निगम की कार्रवाई से 66 बीघे जमीन कब्जामुक्त, अनुमानित मूल्य 72 करोड़ रुपये आंका गया   ||    पंडित छोटेलाल मिश्र की पुण्यतिथि पर बीएचयू में विशेष संगीत कार्यक्रम   ||    वाराणसी में नेपाली युवक का आतंक, फावड़े से घायल किए 5 लोग   ||    वाराणसी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय परियोजना को हरी झंडी, काशीवासियों के लिए अच्छी खबर   ||    Karwa Chauth 2024 Upay: करवा चौथ पर महिलाएं करें ये उपाय, रिश्ता होगा अटूट, पार्टनर का मिलेगा प्यार,...   ||    Kalki Avatar: धर्म की स्थापना के लिए होगा भगवान कल्कि का आगमन, 2 मिनट के इस वीडियो में जानें कब लेंग...   ||    गंगा आरती देखने के बाद बोले अमेरिकी राजदूत, "वाराणसी, तुमने मेरी आत्मा को छू लिया"   ||    बनारस में 2,642 करोड़ की लागत से गंगा नदी पर बनेगा नया ब्रिज, ट्रेन और कारें साथ दौड़ेंगी   ||    सिगरा में पीएम का एक घंटा, अधिकारियों ने किया स्थल का निरीक्षण   ||    सारनाथ जू में बनेगा दूसरा जलज केंद्र, गंगा के वेस्ट से तैयार वस्तुएं बिकेंगी   ||    राजगीर मिस्त्री ऊपरी हिस्से से गिरकर गंभीर घायल, सिर के उड़े चिथड़े   ||    तीन साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा, पिता की हत्या की साजिश रचने वाला बांग्लादेशी   ||    Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर भद्रा का साया, पूजा के दौरान पढ़ें ये मंत्र और आरती, वीडियो देखें और ...   ||    Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर छलनी से क्यों करते पति का दीदार? कैसे देना चाहिए अर्ध्य, वीडियो में ज...   ||    तुलसी घाट पर गंगा में डूबता पर्यटक, जलपुलिस की सूझबूझ से बची जान   ||   

ओडिशा CM के लिए 3 नाम पर चर्चा, कल विधायक दल की बैठक, 12 को शपथ ग्रहण, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, June 10, 2024

मुंबई, 10 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ओडिशा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल किया है। राज्य की 147 सीटों में से बहुमत का आंकड़े 74 को पार करते हुए BJP ने 78 सीटें हासिल की। अब राज्य का सीएम कौन होगा, इसको लेकर कयास लगाए जाने शुरू हो गए हैं। पार्टी के तीन नेताओं सुरेश पुजारी, मनमोहन सामल और गिरीश मुर्मू के नाम सीएम की रेस में चल रहे हैं। इनमें भी सुरेश पुजारी सीएम पोस्ट के लिए मजबूत कैंडिडेट माने जा रहे हैं। सुरेश ब्रजराजनगर विधानसभा सीट से जीते हैं। वहीं, मनमोहन सामल ओडिशा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वहीं, गिरीश मुर्मू को पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का करीबी बताया जाता है। पहले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल था, लेकिन मोदी 3.0 कैबिनेट में उन्हें जगह दी गई। लिहाजा वे सीएम की रेस से बाहर हैं। तो वहीं, BJP ने ओडिशा के नए CM के चयन के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को ओडिशा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। भाजपा के ओडिशा प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर ने बताया कि पार्टी विधायक दल की मंगलवार 11 जून को बैठक होगी। नई सरकार का शपथ ग्रहण 12 जून को होगा।

आपको बता दें, भाजपा और BJD ने दो विधानसभा चुनाव (2000 और 2004) गठबंधन में लड़ा था। उस समय BJD, NDA की सबसे भरोसेमंद पार्टी मानी जाती थी। साल 2000 में BJD ने 68 और भाजपा ने 38 सीटें जीती थीं। 147 में से 106 सीटों के साथ दोनों पार्टियों ने पहली बार गठबंधन की सरकार बनाई और कांग्रेस को सत्ता से बेदखल किया। 2004 के चुनाव में भाजपा और BJD ने कुल 93 सीटें जीतीं। दोबारा सत्ता में आईं। ओडिशा में BJD साल 2000 से लगातार सत्ता में रही। BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक 24 साल से मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने 5 मार्च 2000 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से 2019 तक वे 5 बार से ओडिशा के CM हैं। सिक्किम के पूर्व CM पवन चामलिंग (24 साल और 165 दिन) के बाद नवीन पटनायक (24 साल और 83 दिन) सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले देश के दूसरे नेता हैं। अगर फिर से BJD की सरकार बनती तो नवीन पटनायक सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बनने वाले नेता होते।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.