ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

राघव चड्‌ढा ने कहा, परिणीति नहीं, राजनीति पर सवाल करें, जानिए और क्या कहा

Photo Source :

Posted On:Friday, March 24, 2023

मुंबई, 24 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा ने फिल्म एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से मुलाकात के वीडियो के बारे में पूछे गए सवाल को टाल दिया। शुक्रवार को चड्ढा जब संसद से बाहर आ रहे थे उस समय मीडिया ने उनसे परणीति के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि आप मुझसे राजनीति के सवाल करें, परिणीति के नहीं। बता दें कि बीते दिन राघव और परिणीति चोपड़ा को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। एक वीडियो में दोनों को एक रेस्तरां से बाहर आते और एक कार में साथ जाते हुए देखा गया। राघव से जब परिणीति से शादी करने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि, आपको बताएंगे जब करेंगे तो। इस पर रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि आप सस्पेंस क्यों क्रिएट कर रहे हैं। तो उन्होंने जवाब दिया कि कोई सस्पेंस क्रिएट नहीं कर रहा हूं, मैं जब भी शादी करूंगा तब आपको जानकारी जरूर दूंगा।

वहीं, राघव और परिणीति के चर्चे संसद तक भी पहुंच गए हैं। राज्यसभा के चेयरमैन ने राघव चड्ढा की बात को काटते हुए कहा, आपको सोशल मीडिया पर काफी स्पेस मिल रहा है। आज का दिन शायद आपके लिए चुप्पी का है। सभापति की ये बात सुनकर सदन में मौजूद सभी नेता हंसने लगे। आपको बता दे, परिणीति चोपड़ा ने साल 2011 में लेडीज वर्सेज रिकी बहल फिल्म से डेब्यू किया था। उस समय उनकी उम्र 24 साल थी। परिणीति ने आखिरी बार 2022 में आई फिल्म ऊंचाई में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी डेन्जोंगपा, नीना गुप्ता के साथ काम किया था। आने वाले दिनों में वे फिल्म चमकीला और कैप्सूल गिल में दिखेंगीं। राघव चड्ढा 2022 में 33 वर्ष की उम्र में पंजाब राज्य से राज्यसभा के सबसे युवा सांसद बने थे। वहीं जनवरी 2023 में उन्हें लंदन में इंडिया-यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स ऑनर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.