ताजा खबर

वाराणसी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अस्पताल जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

Photo Source : Google

Posted On:Monday, July 6, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा मोहनसराय स्थित कनेरी गेट के पास नेशनल हाईवे पर सुबह करीब 11 बजे हुआ, जब महिला अपने भतीजे के साथ बाइक से अस्पताल जा रही थी।

मृतका की पहचान भदोही जिले के कुरौना निवासी गुल्पसा (25), पत्नी नवाज शरीफ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हाईवे पर एक अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे गुल्पसा सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा उनका भतीजा आसियान इस हादसे में सुरक्षित बच गया।

घटना की सूचना मिलते ही रोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए अज्ञात बाइक और ट्रक की तलाश में जुटी है तथा मामले की जांच जारी है।

गुल्पसा अपने पीछे दो मासूम बेटियों को छोड़ गई हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.