ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

श्रीनगर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए।

Photo Source :

Posted On:Monday, December 13, 2021

केंद्र शासित प्रदेश जम्मु कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के रंगरेथ इलाके में सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए।

जम्मु कश्मीर पुलिस ने ट्वीट करते हुए जानकारी दीं की, "#SrinagarEncounterUpdate: 02 अज्ञात आतंकवादी मारे गए, तलाश जारी है। आगे के विवरण का पालन किया जाएगा।"

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

सुरक्षा बलों को यह कामयाबी दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में एक मुठभेड़ में सुरक्षा बलों द्वारा जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक स्थानीय आतंकवादी को मार गिराने के एक दिन बाद मिलीं है। मिलीं जानकारी के अनुसार पुलिस ने  भारतीय सेना की 42 राष्ट्रीय राइफल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 130 बटालियन के साथ विशेष सूचना के आधार पर अवंतीपोरा के बरगाम इलाके की घेराबंदी की।

बताया जा रहा है की तलाशी अभियान के दौरान, जैसे ही फंसे आतंकवादी की उपस्थिति का पता चला था उन्हें आत्मसमर्पण करने के पर्याप्त अवसर दिए गए लेकिन उनके द्वारा आत्मसमर्पण पर जवाब की जगह सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की गई। छिपे हुए आतंकियों द्वारा संयुक्त तलाशी दल पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गई जिसके जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हुई और सुरक्षा बलों को कामयाबी हासिल हुई। हालाँकि, आतंकी द्वारा की गई गोलीबारी में ख़बर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है।
 
मिलीं जानकारी के अनुसार मुठभेड़ वाले इलाक़े में स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों को घेरने की कोशिश की और पत्थरबाज़ी तक की जा रही है। सुरक्षा बल स्थिति को स्थिर करने की पूरी कोशिश में लगे है।
 
बताया जा रहा मारे गए आतंकी अपने सहयोगी आतंकियों को हथियार पहुँचाने जैसे घिनोने कार्य में लिप्त था। पुलिस और सीआरपीएफ़ के जवान मामले की जाँच कर रहे है ताकि मारे गए आतंकियों के द्वारा इनके आकाओं तक पहुँचा जा सके।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.