ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

पसीने के बदबू से किस तरीके से निजात पाएं ; जानिए इसके घरेलू उपाय

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 18, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन - मुंबई, १८ सितम्बर, २०२१    

इंसान को किसी भी मौसम में  पसीना आना बहुत आम सी बात है लेकिन समस्या तब गंभीर हो जाती है जब पसीने के साथ बदबू आने लगे जाये। ऐसा होने पर आपके आसपास कोई बैठना नहीं चाहता और अगर कोई बैठ भी जाता है। ऐसे में शर्मिंदगी वाजिब है। अंडरआर्म्स की बदबू को हटाने के लिए आप नहा भी लेते हैं लेकिन इसके बावजूद कुछ ही देर बाद दोबारा से वो ही हाल हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो यहां आप जान सकते हैं कि आखिर इसकी वजह क्या है और इससे कैसे निजात पाया जा सकता है।  

पसीने से क्यों आती है बदबू - 

पसीने की बदबू पूरी तरह से हमारी हाइजीन हैबिट्स और खानपान पर निर्भर है। जब शरीर में पानी से ज्यादा कैफीन का इंटेक हो जाता है और आप रेग्‍युलर नहीं नहाते हैं तो ऐसी आदतें पसीने में बदबू की वजह बन जाती है।  स्किन एक्सपर्ट्स  के अनुसार पसीना एक नॉर्मल प्रक्रिया है जो वर्कआउट, स्ट्रेस या गर्मी की वजह से शरीर से बाहर आता है लेकिन जब स्किन पर इसके साथ बैक्‍टेरिया घुल जाते हैं तब ये बदबूदार हो जाते है। बता दें कि स्किन पर मौजूद डेड स्किन बैक्टीरिया पनपते की जगह होती हैं जिन्हें अगर रोजाना साफ नहीं किया गया तो इनमें से बदबू आने लगती है। 

पसीने से छुटकारा पाने के लिए किन बातों का ध्यान रखें - 

- हेल्‍दी और बैलेंस्‍ड डायट को अपनी दिनचर्या में शामिल करे I 

-  एंटीफंगल पाउडर का दिन में प्रयोग करें।  

-  भोजन में लहसुन और प्‍याज से कुछ दिनों के लिए दूरी बनाए।  

-   कॉटन कपड़े पहनें। 

- दिन में दो बार नहाए।  

- कैफीन की जगह ग्रीन टी या हर्बल टी का सेवन करें।  

- दिनभर में दो से तीन लीटर पानी पिएं।  

घरेलू उपाय जिन्हें अपनाकर आप अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं - 

१. बेकिंग सोडा - एक चम्‍मच बेकिंग सोडा को नींबू के रस में अच्छी तरह मिलाएं और इसे अंडरआर्म्स पर 15 मिनट लगाकर रखें।  इसके बाद अच्‍छी तरह से नहां लें। पसीने की बदबू से राहत मिलेगी। 

२. एप्पल साइडर विनेगर - एप्पल साइडर विनेगर को अगर नारियल तेल के साथ मिलाकर प्रभावित एरिया में लगाया जाए तो इसके इस्तेमाल से अंडरआर्म्स में होने वाले बैक्टीरिया खत्‍म होंगे और बदबू  खत्म हो जाएगी।

३.  नींबू - पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए नींबू का प्रयोग भी किया जा सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए नींबू को आधा काट कर 10 मिनट तक अंडरआर्म्स पर रगड़ें और धो लें। आप दिन भर बदबू से दूर रहेंगे। 

४. एलोवेरा - थोड़ा सा एलोवेरा जेल लें और रात के समय अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं. इसे रातभर रहने दें और अगली सुबह पानी से धो लें. बदबू से राहत मिलेगी। 

५.  फिटकरी - नहाने से पहले तीन चार मिनट तक फिटकरी को अंडरआर्म्स पर रगड़े और अच्छी तरह से धो लें। ऐसा करने पर अंडरआर्म्स से बदबू नहीं आएगी। 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.