ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

बकरी का दूध (Goat Milk) या गाय का दूध (Cow Milk) क्या है आपके स्वास्थ्य के अधिक बेहतर ; जानिए दोनों के बीच का अंतर

Photo Source :

Posted On:Monday, August 30, 2021

बकरी का दूध (Goat Milk) या गाय का दूध (Cow Milk) क्या है  आपके  स्वास्थ्य के अधिक बेहतर ; जानिए  दोनों के बीच का अंतर   
       
न्यूज़ हेल्पलाइन - मुंबई, ३० अगस्त, २०२१  

गाय और बकरी के दूध में काफी अंतर होता है। दोनों के भाव से लेकर शरीर को अलग-अलग तरह के लाभ मिलते हैं। इसलिए दोनों दूध अपनी-अपनी जगह है। बकरी और गाय दोनों का दूध सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। प्राकृतिक होने के कारण साइड इफेक्ट का खतरा भी कम होता है। आयुर्वेद की दृष्टि से बीमारियों को ठीक करने में लाभदायक है। तो आइए जानते हैं दोनों दूध में अंतर और कौन सा सेहत के लिए ज्‍यादा अच्‍छा है।

बकरी का दूध - बकरी के दूध का सेवन बहुत कम किया जाता है। लेकिन इसके भी फायदे कम नहीं है। बकरी का दूध पोषण से भरपूर है। डेंगू होने पर बकरी के दूध का सेवन किया जाता है। इसमें मौजूद सेलेनियम इम्‍यून सिस्‍टम को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें विटामिन बी, फास्फोरस, पोटेशियम प्रमुख रूप से पाया जाता है। इसमें आयरन और कॉपर भी बड़ी मात्रा में पाया जाता है। हालांकि इसका सेवन प्रतिदिन नहीं किया जाता है। वहीं देखा जाए तो बकरी का दूध 35 से 40 रुपए लीटर बिकता है।

बकरी के दूध के फायदे -

- डेंगू में रामबाण का इलाज।

- मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ाएं।

- इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत करें।

- मेटाबॉलिज्‍म बढ़ाएं।

- हड्डियां मजबूत करें।

गाय का दूध - गाय के दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी मौजूद होता है। इससे हड्डियां मजबूत होती है। बच्चों के लिए गाय का दूध अच्छा होता है। गाय के एक कप दूध में सिर्फ 160 कैलोरी होती है, जो सेहत के लिहाज से अच्छी है। लेकिन गाय के दूध में मौजूद सैचुरेटेड फैट होने से कोलेस्ट्रॉल की संभावना बढ़ जाती है। वहीं देखा जाए तो गाय का दूध 45 से 50 रूपए किलो के भाव से आता है।

गाय के दूध के फायदे - 

-रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

-ह‍ड्डियां मजबूत होती है।

-आंखों के लिए लाभकारी है।

-दिमाग तेज होता है, कार्य क्षमता बढ़ती है।

-बालों को झड़ने से रोके।

दोनों में कौन सा दूध ज्यादा बेहतर - 

देखा जाएं तो दोनों दूध के अलग - अगल फायदे हैं। दोनों में अलग - अलग पोषक तत्व है। वहीं बच्चों के लिए गाय का दूध ज्‍यादा अच्‍छा है। इसलिए बकरी की बजाएं गाय का दूध दे सकते हैं।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.