ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

कुछ आदतें जिनको साल के साथ ही अलविदा कह देना चाहिए

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 22, 2021

मुंबई, 22 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)   अब साल खत्म होने में बस कुछ दिनों का ही फासला है। हमने यह साल शुरू होने से पहले खुद से काफी सारे वादे किए होंगे जिन्हें हो सकता है, हमने निभाया हो या फिर हम अपने आदतों से मजबूर होकर उन्हें भूल गया हो। और इस साल हमने कुछ आदतों को अपनाया भी होगा, तो यही उचित समय है कि जब हम बैठकर इस बात पर विचार करें और खुद का खुद से ही मूल्यांकन करें। आइए देखते हैं कुछ आदतें जिन्होंने हमें सफल होने से रोका और कैसे हम उन्हें छोड़ सकते हैं।
 
बहाने बनाना :
 
 किसी चीज को ना हासिल कर  पाने का पहला कारण  है कि हम परिणाम से बचने के लिए पहले ही बहाने बनाने लगते हैं। अगर आप में भी यह आदत है तो इसे जल्द से जल्द पता करें और बहाना बनाना छोड़ने के लिए प्रयत्न करें। हालांकि इस क्षेत्र में खुद का मूल्यांकन करना बहुत ही कठिन है और एक बार मूल्यांकन करने के बाद इस पर काबू पाना आसान है।
 
मौके को मना करना :
 
 किसी भी मौके को उसका परिणाम जाने बिना मना करना भी एक हारने का कारण हो सकता है। हमें किसी भी मौके को ठुकराना नहीं चाहिए चाहे भले ही उसमें हार निश्चित हो,  हार कर भी बहुत कुछ सीखा जा सकता है। हिस्सा लेना जीतने से कहीं ज्यादा जरूरी है।
 
हारने से पहले हार मान लेना :
 
बचपन में सभी ने WWE  की प्रतियोगिता को देखा होगा, उसमें जॉन सीना नामक एक खिलाड़ी का स्टेटमेंट “नेवर गिव अप” हमें यही बात बताता है। परिस्थितियां चाहे कितनी ही विपरीत क्यों ना हो हमें हार नहीं मानना चाहिए। हमें खुद को यकीन दिलाना चाहिए कि अभी भी जीत संभव है और यदि आपने पूरे मन से मान लिया तो हारना नामुमकिन है।
 
मद्यपान या धूम्रपान करना :
 
“हेल्थ इज वेल्थ” यह एक बहुत ही पुराना स्टेटमेंट है जिसमें स्वास्थ्य को धन से भी ऊपर रखा गया है। यदि आप में भी यह आदत है तो उसे जल्द से जल्द छोड़ने की कोशिश करें।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.