ताजा खबर

गंगा स्नान के दौरान वाराणसी में 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, बिहार से परिवार संग दर्शन करने आई थी

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, July 21, 2026

बनारस न्यूज डेस्क: वाराणसी के मीरघाट पर मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिहार से अपने परिवार के साथ काशी दर्शन के लिए आई 14 वर्षीय किशोरी गंगा में डूब गई। उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, बिहार के छपरा जिले के बनसोई-मुशरख गांव निवासी पप्पू ठाकुर अपने परिवार के साथ वाराणसी आए थे। सुबह करीब 9 बजे पूरा परिवार मीरघाट पर गंगा स्नान कर रहा था। इसी दौरान उनकी बेटी सिमरन ठाकुर का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। तेज बहाव के कारण वह खुद को संभाल नहीं सकी और डूबने लगी।

घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाकर पुलिस और जल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दशाश्वमेध चौकी पुलिस, जल पुलिस, स्थानीय गोताखोर और नाविक मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद किशोरी को गंगा से बाहर निकाला गया।

सिमरन को तुरंत एम्बुलेंस से कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.